बिहार प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग का गठन, असित नाथ तिवारी बनें संयोजक

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रतिभा खोज अभियान के तहत बिहार प्रदेश कांग्रेस की मीडिया टीम की लिस्ट जारी हो गई है। इसमें असित नाथ तिवारी को प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है।

Oct 1, 2026 - 22:03
Oct 1, 2026 - 22:16
 0  0
बिहार प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग का गठन, असित नाथ तिवारी बनें संयोजक

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया एंड पब्लिसिटी विभाग ने राष्ट्रीय प्रतिभा खोज अभियान के तहत बिहार प्रदेश कांग्रेस की मीडिया टीम का ऐलान कर दिया है। इसमें कई नए और युवा चेहरों को जगह दी गई है। कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य, राज्यसभा सांसद और मीडिया एंड पब्लिसिटी विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा के हस्ताक्षर से टीम गठन का पत्र जारी किया गया है। 

नई सूची के अनुसार बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया टीम का संयोजक असित नाथ तिवारी को बनाया गया है जबकि ज्ञान रंजन और पंकज यादव सह संयोजक बनाए गए हैं। इसके अलावा डॉ तबरेज़ हसन, राजीव मेहता और अमित कुमार को रिजनल कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। 

वहीं एहतेशाम अहमद, अमर आजाद पासवान, आरती राय, चंद्र भूषण राजपूत, इंजीनियर कमल कमलेश, इबरार अहमद राजा, कुणाल ठाकुर, नदीम अख्तर अंसारी, निधि पाण्डेय, पूनम यादव, प्रियंका पुष्प, प्रो. अनीता कुमारी, राज आदित्य, सामंत प्रधान, शिशिर कुमार कौण्डिल्य, शुभम सिंह, शुभम मिश्रा, सुधीर शर्मा और विवेक हरि प्रदेश प्रवक्ता बनाए गए हैं। 

इसके साथ ही मीडिया पैनलिस्टों की लिस्ट भी जारी की गई है जिसमें अभिषेक कुमार झा, एडवोकेट मोहम्मद मज़हरुल बारी, अमन कुमार यादव, अमरजीत राम, अरुण पाठक, ब्रजेश कुमार, डॉ सत्येंद्र कुमार, इंजीनियर करुण नंदन पासवान, हाजी परवेज सिद्दीकी, खुशबू कुमारी, मणि प्रकाश तिवारी, मेनका कुमारी, मृणाल अनामय, प्रमोद कुमार पांडेय, रेखा सिंह, रोहित सिंह चौहान, सरदार हीरा सिंह बग्गा, शशांक रंजन, स्नेहाशीष वर्धन, सुन्दरम पाठक, सूरज कुमार राय, सुरेश मुखिया बिन्द का नाम शामिल है। 

अखलाक रहमान सिद्दीकी, अमित कुमार यादव, अमर नाथ, आनंद कुमार, ब्रजेश कुमार, दीपक कुमार राय, डॉ शशिकांत, मणि प्रकाश तिवारी, मो. जीशान, मुमताज अली, नीरज कुमार, निशांत यादव, ओवेश अहमद, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, विभाष कुमार स्टेट रिसर्चर बनाए गए हैं। 

स्टेट पब्लिसिटी कॉर्डिनेटर की लिस्ट में कुमार कौशल किशोर, मो. नौमान, मिथिलेश कुमार, मृत्युंजय कुमार सिंह, प्रमोद सिंह, प्रशांत भास्कर, राज आदित्य, राशिद वारसी, सचिन कुमार, सैफ आलम, संतोष कुमार का नाम शामिल है। 

इसके साथ ही 20 जिला प्रवक्ताओं के नामों की घोषणा भी की गई है जिसमें यशवंत कुमार चमन, शिव राम प्रवेश झा, सत्यम राज, समीर कुमार, राजीव कुमार, निखिल अनुराग, निक्की झा, सैफ अली, मुदस्सिर हयात, मंकेश दयाल, महफूज आलम, अकबर अली, अमन कुमार मिनाती, अशफ़ाक़ खान, अशोक कुमार निषाद, विनय कुमार उर्फ गुड्डू साह, दीपक कुमार राय, गुंजन कुमार, हरेराम महतो, हुसैन इमाम आदि के नाम शामिल हैं। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News