बिहार : कई जिलों के SP और SSP बदलें
बिहार के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। कई जिलाें के SP और SSP बदल दिए गए हैं। रोहतास के एसपी रौशन कुमार को सारण का SSP बनाया गया है।
बिहार के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। 18 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए गए हैं। कई जिलों के एसपी और एसएसपी बदल दिए गए हैं।
इस तबादले में नालन्दा के एसपी भरत सोनी को सिवान का नया एसपी बनाया गया है वहीं भोजपुर के एसपी मिस्टर राज को रोहतास का नया एसपी बनाया गया है। राजीव रंजन DIG, SSU होंगे।
प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए कई अन्य आईपीएस अफसरों की भी तैनाती की गई है। सीवान के निवर्तमान एसपी पूरण कुमार झा को पदस्थापन की प्रतीक्षा में पुलिस हेडक्वार्टर भेज दिया गया है।
भोजपुर के नए एसपी अवधेश दीक्षित होंगे। अवधेश दीक्षित इसके पहले पुलिस हेडक्वार्टर में एसपी ( कार्मिक 1 ) के पद पर तैनात थें। मृत्युजंय कुमार को पुलिस उपमहानिरीक्षक, नागरिक सुरक्षा बनाया गया है। अजय कुमार पांडेय को पुलिस उपमहानिरीक्षक तकनीक सेवा बनाया गया है।
विनीत कुमार को ATS बिहार की जिम्मेदारी दी गई है। सुशील कुमार को DIG मानवाधिकार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। मिथिलेश कुमार कमांडेंट BSAP 9 जमालपुर की जिम्मेदारी दो गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0