बिहार : जमीन मुआवजे से जुड़ी समस्याएं तुरंत होगी खत्म, अब हफ्ते में दो दिन होगा यह काम

अब सप्ताह में दो दिन शुक्रवार और शनिवार को भू अर्जन पदाधिकारी जमीन मुआवजे से जुड़ी समस्याओं के लिए लोगों से मिलेंगे।

Jan 2, 2026 - 09:10
Jan 2, 2026 - 09:11
 0  0
बिहार : जमीन मुआवजे से जुड़ी समस्याएं तुरंत होगी खत्म, अब हफ्ते में दो दिन होगा यह काम

जब से बिहार में नई सरकार का गठन हुआ है, तब से भूमि सम्बंधित मामलों के लगातार निपटारे किए जा रहे हैं और सरकार एक्शन में नजर आ रही है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों की नकेल कस दी गई है।

इसी क्रम में राज्य सरकार का एक नया निर्देश आया है कि अब जमीन अधिग्रहण के मामले में जितनी भी मुआवजा को लेकर पेंच फंस रहे हैं, उनका जल्द ही निवारण हो ताकि विकास परियोजनाओं में तेजी लाई जा सके। 

जमीन मुआवजे के मामले में भुगतान की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए सकारात्मक खबर आई है कि सभी परेशान रैयतों को शुक्रवार और शनिवार को अपने आवश्यक कागजातों के साथ भू अर्जन पदाधिकारी से मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया जा सकता है। 

इस जानकारी का प्रचार प्रसार भी कराए जाने की योजना है। कार्यालय पर इस बाबत नोटिस भी चिपकाया जाएगा। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने भू अर्जन पदाधिकारियों को दिशानिर्देश जारी कर दिया है। 

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव ने भू अर्जन से जुड़ी समस्याओं के लिए प्रत्येक मंगलवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक करने का निर्देश दिया है। इस बैठक में परियोजनाओं से जुड़े हुए सभी अधिकारी और राजस्व से संबंधित विभाग के सभी अधिकारी मौजूद रहेंगे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News