बिहार: असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पदों पर आवेदन शुरु, जानिए अप्लाई करने का तरीका

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने 21 मई से असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर यानी एएसआई पदों के लिए आवेदन लेना शुरु कर दिया है। जो भी इच्छुक अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होना चाहता है तो वो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकता है।

May 21, 2026 - 21:29
May 21, 2026 - 21:35
 0  0
बिहार: असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पदों पर आवेदन शुरु, जानिए अप्लाई करने का तरीका

अगर आप भी बिहार पुलिस का हिस्सा बनकर देश और समाज की सेवा करना चाहते हैं तो आपके लिए सुनहरा अवसर आ गया है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने 21 मई से असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर यानी एएसआई पदों के लिए आवेदन लेना शुरु कर दिया है। जो भी इच्छुक अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होना चाहता है तो वो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकता है। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 21 मई है। 

आवेदन करने के लिए असिस्टेट सब इंस्पेक्टर के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को भारत के किसी मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से संबंधित क्षेत्र में 03 साल का डिप्लोमा किया होना अनिवार्य है। 

अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होना चाहिए। महिला अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को भी आयु सीमा में छूट मिलेगी। 

असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के पदों पर आवेदन करना बेहद सरल है। आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर अपना फॉर्म भर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का लिंक मिलेगा, इसे क्लिक करें। 
  • मांगी गई तमाम व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें। 
  • सभी विवरण दर्ज कर फार्म सबमिट करने से पहले एक बार फिर से ध्यानपूर्वक पढ़ कर लें।
  • आवेदन करने के बाद भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

अभ्यर्थियों का चयन तीन चरणों में होगा। पहले चरण में लिखित परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा में कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे जो 100 अंकों के होंगे। लिखित परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलावा भेजा गजाएगा। मुख्य परीक्षा में जिनका चयन होगा, उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा से गुजरना होगा।  

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News