बिहार : मंत्री अरुण शंकर के काफिले पर हमले का प्रमुख साजिशकर्ता गिरफ्तार, 07 आरोपी दबोचे गए
बीते दिनों बिहार सरकार के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के काफिले पर हमले की खबर आई थी। अब इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता समेत सात आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है।
मधुबनी के खजौली थाना क्षेत्र के ग्राम ठाहर में राज्य सरकार के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद प्रसाद के काफिले पर हमला कर दिया गया था और हिसंक बवाल की ख़बरें आईं थीं। इसके बाद से पुलिस लगातार एक्शन में थी। इस मामले पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य साजिशकर्ता समेत सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
SP योगेंद्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि घटना के बाद पुलिस ने दोषियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया। इसमें मुख्य साजिशकर्ता समेत सात अन्य लोगों की गिरफ्तारी की गई। मुख्य साजिशकर्ता के तौर पर सुनील कुमार सिंह का नाम सामने आया।
पुलिस कप्तान ने बताया कि चूंकि मामला गंभीर था इसलिए रविवार की देर रात्रि लगभग 11 बजे से चार एसडीपीओ, सदर अनुमंडल पदाधिकारी एवं दस थानों की संयुक्त टीम बनाकर पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के क्रम में ग्राम ठाहर और उसके आसपास के इलाकों में एक साथ दबिश दी गई।
यह संयुक्त अभियान सुबह 4 बजे तक चला। इसमें 7 लोगों की गिरफ्तारी हुई। गिरफ्तार आरोपियों में 3 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं। एसपी के अनुसार शुरुआती जांच में पूरा मामला सुनियोजित लग रहा है। प्रमुख आरोपी सुनील कुमार सिंह पर लोगों को इकट्ठा करने और भड़काने का आरोप है।
इस छापेमारी के दौरान पुलिस को छह मोबाइल फोन, पेट्रोल से भरी बोतलें और अन्य आपत्तिजनक सामग्रियों की बरामदगी हुई है। बरामद मोबाइल फोन्स के कॉल डिटेल की जांच की जा रही है ताकि घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सकी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0