बिहार: एसटीएफ के डीआईजी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, भरत तिवारी एनकाउंटर पर कही ये बात...
डीआईजी ने कहा कि भरत तिवारी मामले में छानबीन जारी है। इस घटना को लेकर अभी जो भी विवरण आ रहे हैं, वो फिलहाल जांच का हिस्सा है। इसके साथ ही इस मामले की न्यायिक जांच आयोग द्वारा भी की जा रही है। जब तक जांच की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती तब तक इसके आधिकारिक निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा।
शुक्रवार के दिन बिहार पुलिस हेडक्वार्टर में एसटीएफ के डीआईजी संजय कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 01 जनवरी 2026 से 16 अगस्त 2026 के बीच एसटीएफ कार्रवाईयों और उपलब्धियों का आंकड़ा पेश किया। इस दौरान डीआईजी ने एसटीएफ की विभिन्न ऑपरेशनल गतिविधियों और कार्रवाईयों से जुड़े आंकड़े भी प्रस्तुत किए।
इसी दौरान Prabhat Khabar से जुड़े पत्रकार राजकमल ने सवाल किया कि क्या भरत तिवारी के एनकाउंटर को भी एसटीएफ की मुठभेड़ की लिस्ट में शामिल किया गया है ? सवाल वाजिब था लेकिन चौंकाने वाला भी था। इस पर डीआईजी संजय कुमार सिंह ने साफ कर दिया कि भरत तिवारी प्रकरण में अभी जांच जारी है।
डीआईजी ने कहा कि भरत तिवारी मामले में छानबीन जारी है। इस घटना को लेकर अभी जो भी विवरण आ रहे हैं, वो फिलहाल जांच का हिस्सा है। इसके साथ ही इस मामले की न्यायिक जांच आयोग द्वारा भी की जा रही है। जब तक जांच की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती तब तक इसके आधिकारिक निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा।
डीआईजी की बात से यह साफ हो गया है कि भरत तिवारी एनकाउंटर को अभी एसटीएफ की आधिकारिक एनकाउंटर या ऑपरेशनल उपलब्धियों की लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है। मामले में पुलिस अनुसंधान के साथ ही न्यायिक जांच आयोग की प्रक्रिया भी जारी है।
भरत तिवारी मामले में जांच पूरी होने और घटना की वास्तविक प्रकृति स्पष्ट होने के बाद ही इस संबंध में आधिकारिक स्थिति सामने आ सकेगी। फिलहाल एसटीएफ डीआईजी ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकरण को उन्होंने अपनी उपलब्धियों के आंकड़े में शामिल नहीं किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0