बिहार : आज से स्व- गणना का शुभारंभ, खुद से दर्ज कराएं अपना विवरण, जानिए कैसे !
देश की जनगणना 2027 के अंतर्गत आज से बिहार में स्व- गणना की शुरुआत हो चुकी है। एक नागरिक के तौर पर आप खुद भी अपना पूरा विवरण नागरिक आधिकारिक पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं। इसमें कुल 33 सवालों के जवाब देने होंगे।
Self Enumeration राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ( जनगणना कोषांग ) की ओर से भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत आज से स्व- गणना की शुरुआत कर दी गई है। माना जा रहा है कि स्व-गणना से जनगणना की प्रक्रिया अधिक सरल, सटीक और डिजिटल हो जाएगी। स्व-गणना की सुविधा 17 अप्रैल 2026 से 01 मई 2026 तक उपलब्ध रहेगी।
स्व- गणना के माध्यम से आप अपने परिवार की तमाम जानकारियों को स्वयं ऑनलाइन भर सकेंगे। 02 मई 2026 से 31 मई 2026 तक जनगणना कर्मी घर घर जाकर सर्वेक्षण ( मकान सूचीकरण ) करेंगे और जानकारी इकट्ठा करेंगे। सरकार के अनुसार स्व-गणना जनता के लिए एक बेहतरीन पहल है। इससे घर बैठे ही सरल एवं सुविधाजनक ढंग से अपना पूरा विवरण स्वयं दर्ज कर सकते हैं।
स्व- गणना से समय की बचत होगी। जानकारी ज्यादा सटीक दर्ज होगी। यह डिजिटल जनगणना जनता की सीधी भागीदारी सुनिश्चित करेगी। इससे परिवार की सही जानकारी सरकार तक पहुंचेगी, इससे सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में अधिकतम सफलता हासिल होगी।
कैसे करें स्व- गणना
- जनगणना के ऑफिशियल पोर्टल se.census.gov.in पर जाएं।
- 33 सवाल पूछे जाएंगे। उनके जवाब दें।
- इस प्रक्रिया के पूरी होने के बाद आपको Self Enumeration आईडी ( SE ) प्राप्त होगी, इसे सुरक्षित रखना आवश्यक है।
सरकार की ओर से साफ किया गया है कि जनगणना अधिनियम 1948 के तहत दी गई सभी जानकारियों गोपनीय रहेंगी। इनका उपयोग सिर्फ सांख्यिकी उद्देश्यों की पूर्ति के लिए होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0