बिहार : जल्द ही गंगा नदी पर 06 पीपा पुल, टेंडर प्रक्रिया शुरू
बिहार के 03 जिलों में पीपा पुल का निर्माण राज्य सरकार द्वारा करवाया जाएगा। गंगा नदी पर बनने वाले इन पीपा पुलों की लंबाई का निर्धारण कर दिया गया है।
बिहार सरकार स्थानीय स्तर पर छोटे व्यापार को बढ़ावा देने के लिए जल परिवहन के क्षेत्र में लगातार विस्तार कार्यक्रम चला रही है। इसी कड़ी में राज्य के तीन जिलों में पीपा पुल बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। गंगा नदी पर पटना, भोजपुर एवं वैशाली जिले में छह पीपा पुलों का निर्माण कराया जाएगा।
पटना जिले में चार, भोजपुर और वैशाली जिले में एक, एक पीपा पुल का निर्माण कराया जाएगा। जल परिवहन विभाग ने इसके लिए स्थान चयन कर लिया है। भोजपुर जिले के मौजमपुर के लिए टेंडर निकाला जा चुका है। एक तरह से भोजपुर जिले में पीपा पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
पटना में गंगा नदी पर बनने वाले पीपा पुल और वैशाली जिले के चकौशन में बनने वाले पीपा पुल के लिए टेंडर का काम प्रगति पर है। पटना के कच्ची दरगाह में 943.3 मीटर की लंबाई का पीपा पुल बनाया जाएगा। भोजपुर जिले के मौजमपुर में बनने वाला पीपा पुल सबसे लंबा पुल होगा। इसकी लंबाई 1034 मीटर होगी।
वहीं वैशाली जिले के चकौशन में बनने वाले पीपा पुल की लंबाई 935 मीटर, दानापुर के पीपा पुल की लंबाई 972 मीटर, ग्यासपुर की लंबाई 924 मीटर होगी। पीपा पुल नदी के दो छोरों पर बसें इलाकों और लोगों को आपस में जोड़ता है।
पीपा पुल बनने से नाव पर निर्भरता कम होती है। बड़े पुलों पर जाम की स्थिति से यह पीपा पुल वैकल्पिक रास्ता का काम करते हैं। स्थानीय स्तर पर यह रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाता है। किसानों के लिए भी पीपा पुल बेहद लाभकारी साबित होता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0