बिहार की परीक्षा व्यवस्था होगी सख्त, गठित होगी हाई लेवल कमेटी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य में परीक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के विषय पर अपने संबोधन में कहा कि हमारी सरकार शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था में सुधार लाएगी। परीक्षाओं को निष्पक्ष और बेहतर तरीके से कराने के लिए हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में कमेटी बनाई जाएगी।

Aug 15, 2026 - 20:11
Aug 15, 2026 - 20:26
 0  0
बिहार की परीक्षा व्यवस्था होगी सख्त, गठित होगी हाई लेवल कमेटी
सीएम के फेसबुक पेज से साभार

Bihar Cm Samrat Chaudhry स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी पटना में आयोजित राजकीय समारोह में सीएम सम्राट चौधरी ने राज्य में परीक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने की प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर अपने संबोधन में सीएम ने कहा कि हमारी सरकार राज्य में परीक्षाओं को निष्पक्ष और बेहतर ढंग से कराने के लिए कई बड़े कदम उठाने जा रही है। 

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य में परीक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के विषय पर अपने संबोधन में कहा कि हमारी सरकार शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था में सुधार लाएगी। परीक्षाओं को निष्पक्ष और बेहतर तरीके से कराने के लिए हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में कमेटी बनाई जाएगी। एजुकेशन सिस्टम की क्वालिटी को को ठीक करने के लिए भी हाईलेवल कमेटी का गठन होगा। 

सीएम ने कहा कि राज्य में 17 अगस्त से विद्यार्थी सहयोग पोर्टल शुरु होने जा रहा है। इस पोर्टल के जरिए हॉस्टल, कोचिंग और बाकी संस्थानों से जुड़ी शिकायतों का 30 दिनों के अंदर समाधान होगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार हर हाल में छात्रों के हितों से जुड़े फैसले लेगी और इससे कोई समझौता नहीं हो सकता। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने छात्रों को देश का भविष्य बताया। 

बता दें कि इसके साथ ही सीएम ने बिहार के विकास और भविष्य को लेकर अपनी सरकार की योजनाओं और भविष्य के लक्ष्यों का रोडमैप जनता के सामाने रखा। उनहोंने शिक्षा और परीक्षा के साथ ही उद्योग, रोजगार, स्वास्थ्य, कृषि, टूरिज्म और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में लिए गए बड़े फैसलों की जानकारी दी। 

इस दौरान सीएम सम्राट चौधरी ने नवंबर के महीने तक राज्य में लगभग पांच लाख करोड़ रुपये के निजी निवेश लाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने बताया कि निवेश के इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए औद्योगिक नीति का विस्तार किया गया है। आईटी और सेमीकंडक्टर क्षेत्र के लिए नई नीतियां तैयार की गई हैं। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News