06 अप्रैल से बदलेगा बिहार का मौसम...बादल, बारिश और बिजली
मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार आगामी 06 अप्रैल से 08 अप्रैल तक बिहार के सभी इलाकों में बादलों के गरजने और वज्रपात की संभावना है और इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 06 से 08 अप्रैल तक बिहार के बड़े हिस्से में आंधी पानी की संभावना है। मौसम का यह बदलाव लोगों के लिए राहत लेकर आएगा क्योंकि गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। आंधी और बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आएगी।
आने वाले दिनों में बिहार का मौसम लगातार बदलता रहेगा। आने वाले दो दिनों तक पछुवा चलने की वजह से मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं। राजधानी पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आगामी 06 अप्रैल से बिहार के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 07 अप्रैल को मौसम का मिजाज बदलेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार आगामी 06 अप्रैल से 08 अप्रैल तक बिहार के सभी इलाकों में बादलों के गरजने और वज्रपात की संभावना है और इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 06 से 08 अप्रैल तक बिहार के बड़े हिस्से में आंधी पानी की संभावना है। मौसम का यह बदलाव लोगों के लिए राहत लेकर आएगा क्योंकि गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। आंधी और बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आएगी।
वहीं संभावना व्यक्त किया जा रह है आने वाले तीन दिनों तक रोजाना एक डिग्री सेल्सियस तापमान में वृद्धि होगी और 06 अप्रैल से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। राजधानी पटना में बीते 03 दिनों में अधिकतम तापमान में 04 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। पटना सहित राज्य के बड़े हिस्से में लोग तीखी धूप से परेशान होते दिखें। वहीं शाम होते ही कई जगहों पर हल्के बादल भी छाए रहें।
अप्रैल में तापमान सामान्य से ज्यादा रहने की संभावना है। इसकी वजह से गर्मी आपको सताएगी लेकिन बीच बीच में बारिश की गतिविधियों की वजह से गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार बिहार का अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री के बीच रह सकता है। अप्रैल के दूसरे सप्ताह से तापमान बढ़ता जाएगा।
मौसम का यह बदलाव किसानों के लिए परेशानी भरा रहने वाला है। गर्मी, बारिश और आंधी की वजह से गेहूं, दलहन, मक्के की फसलों को नुकसान होने की संभावना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0