MLC चुनाव : BJP ने उतार दिए अपने 4 उम्मीदवार

बिहार विधान परिषद के 08 सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए भाजपा ने भी अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है।

Sep 29, 2026 - 20:52
 0  0
MLC चुनाव : BJP ने उतार दिए अपने 4 उम्मीदवार
सांकेतिक तस्वीर सोशल मीडिया से साभार

आखिरकार भारतीय जनता पार्टी ने भी बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए अपने कोटे की 4 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया। वैसे तो भाजपा अक्सर अपने फैसलों से सभी को चौंकाती रही है लेकिन इस बार उसने अपने पुराने चेहरों पर ही दांव लगाया है। 

बात करें पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की तो यहां से भाजपा ने पुराने योद्धा और निवर्तमान एमएलसी नवल किशोर यादव को मैदान में उतारा है। नवल किशोर यादव पिछले पांच टर्म से इस सीट से लगातार जीतते आ रहे हैं। इस बार भी किस्मत ने साथ दिया तो वो छठीं बार विधान परिषद पहुंच जाएंगे। 

कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा ने एन के यादव पर दांव खेला है। एन के यादव लगातार दो बार इस सीट पर जीत दर्ज कर चुके हैं। इस बार अगर वो जीत गए तो उनकी हैट्रिक हो जाएगी। वो पहली बार 2014 में और दूसरी बार 2020 में इस सीट से जीत हासिल कर चुके हैं। 

दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा ने सर्वेश कुमार को मैदान में उतारा है। 2020 में हुए विधान परिषद चुनाव में यह सीट गठबंधन के तहत जेडीयू को चली गई थी। तब कांग्रेस से जेडीयू में शामिल हुए निवर्तमान विधान पार्षद दिलीप चौधरी यहां से एनडीए के उम्मीदवार थें। सर्वेश कुमार निर्दलीय ही मैदान में उतरे और जीत गए। इस बार भाजपा को यह सीट वापस मिल गई है और सर्वेश कुमार उम्मीदवार घोषित हो चुके हैं। 

तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा ने नरेंद्र सिंह को पुनः मौका दिया है। पिछले चुनाव में नरेंद्र सिंह भाकपा समर्थित उम्मीदवार डॉ. संजय सिंह के हाथों पराजित हो गए थें और तीसरे स्थान पर पहुंच गए थें। हालांकि नरेंद्र सिंह 2008 में हुए चुनाव में इस सीट से जीत दर्ज करा चुके हैं। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News