BJP के MLC का इस्तीफा, दीपक प्रकाश बनें रहेंगे मंत्री

भाजपा के विधान पार्षद देवेश कुमार ने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अब उनकी जगह बिहार सरकार में मंत्री दीपक प्रकाश को MLC बनाया जाएगा।

Jul 31, 2026 - 21:06
Jul 31, 2026 - 21:17
 0  0
BJP के MLC का इस्तीफा, दीपक प्रकाश बनें रहेंगे मंत्री
सोशल मीडिया से साभार सांकेतिक तस्वीर

भारतीय जनता पार्टी के विधान पार्षद देवेश कुमार ने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। आज उन्होंने विधान परिषद के सभापति को अपना इस्तीफा सौंपा। अब संभावना है कि उनकी जगह बिहार सरकार में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को MLC बनाया जाएगा। दीपक प्रकाश किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं, इसके बावजूद उन्हें दो बार मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। 

दीपक प्रकाश के इस तरह से मंत्री बनें रहने के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई थी। इस पर सर्वोच्च न्यायालय ने बिहार की सम्राट चौधरी सरकार से जवाब मांगा था। न्यायालय ने सरकार से पूछा था कि बिना किसी सदन के सदस्य बनें किस आधार पर दीपक प्रकाश मंत्री बनें हुए हैं ? सर्वोच्च न्यायालय ने जवाब देने के लिए बिहार सरकार को 4 अगस्त तक का समय दिया है। 

संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार किसी भी मंत्री को अपने पद पर बनें रहने के लिए 06 माह के अंदर किसी न किसी सदन का सदस्य बनना होता है। इसी आधार पर सम्भावना जताई जा रही है कि दीपक प्रकाश को सदन का सदस्य बनाने के लिए देवेश कुमार ने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दिया है। इस्तीफा देने के बाद देवेश कुमार ने मीडिया से किसी भी प्रकार की बातचीत करने से इनकार कर दिया। 

देवेश कुमार राज्यपाल कोटे से 17 मार्च 2021 को विधान परिषद सदस्य मनोनीत हुए थें। उनका कार्यकाल 16 मार्च 2027 को पूरा होने वाला था। अब उनकी जगह पर दीपक प्रकाश का मनोनीत होना तय माना जा रहा है। उधर देवेश कुमार के इस्तीफे पर भूमिहार समाज में खासी नाराजगी देखी जा रही है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News