सीएम सम्राट चौधरी का बिहार पुलिस को आदेश, 48 घंटे में अपराधियों को जवाब दें...
सीएम ने कहा कि हमारी सरकार बिहार पुलिस के आधुनिकीकरण और मजबूती के लिए हर आवश्यक कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस मुख्यालय ने सरकार से 150 करोड़ की मांग की है लेकिन आवश्यकता हुई तो हम 200 करोड़ रुपये तक खर्च करेंगे। हम क्राइम और करप्शन के खिलाफ कार्रवाईयों में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे।
बिहार की कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सीएम सम्राट चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। सीएम सम्राट ने कहा कि अगर कोई अपराधी पुलिस को चैलेंज करता है तो 48 घंटे के भीतर जवाब देना है। इससे ज्यादा समय नहीं लगाना है। बिहार सरकार राज्य में सुशासन को मजबूत करने और अपराध मुक्त बनाने के लिए पूरी तरह से गंभीर है।
सीएम ने कहा कि हमारी सरकार बिहार पुलिस के आधुनिकीकरण और मजबूती के लिए हर आवश्यक कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस मुख्यालय ने सरकार से 150 करोड़ की मांग की है लेकिन आवश्यकता हुई तो हम 200 करोड़ रुपये तक खर्च करेंगे। हम क्राइम और करप्शन के खिलाफ कार्रवाईयों में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे।
डीजीपी की मौजूदगी में बिहार पुलिस की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी पुलिस पर जितना निवेश किया जाए, वो कम है। हमारे पुलिसकर्मी दिन रात एक कर देते हैं, उन्हीं की वजह से राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति अच्छी रहती है।
वहीं इस मौके पर सीएम ने एक बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि पुलिस बल को किसी भी प्रकार की चिंता करने की जरुरत नहीं है। अगर पुलिसकर्मी मानसिक दबाव में रहेंगे तो काम प्रभावित होगा। पुलिस की नौकरी सबसे मुश्किल होती है क्योंकि उन्हें चौबीस घंटे और सातों दिन ड्यूटी पर काम करना होता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 30 हजार महिलाएं पुलिस का हिस्सा बन चुकी हैं। राज्य में मजबूत कानून व्यवस्था होगी तभी निवेश, उद्योग और विकास का माहौल बनेगा।
सीएम ने कहा कि बिहार अब बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी बातों से आगे निकल चुका है। अब हमारा फोकस राज्य में निवेश लाने और उद्योगों के विस्तार पर है। हम नवंबर महीने से पहले राज्य में 05 लाख करोड़ रुपये का निवेश लाने के लक्ष्य पर काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बिहार की आय बढ़ाने के लिए राजस्व व्यवस्था में सुधार लाना जरुरी है। अभी राज्य सरकार लगभग 60 हजार करोड़ रुपये ही जुटा पा रही है। सरकार बिहार को विकसित राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। हम चाहते हैं कि बिहार देश के विकास में बड़ी भूमिका का निर्वहन करे।
सीएम ने यह बात गुरुवार को सरदार पटेल भवन ऑडिटोरियम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0