सीएम सम्राट ने किया स्वीकार, भरत तिवारी मामले में पुलिस से हुई चूक

एक निजी चैनल के पंचायत कार्यक्रम में अपनी बात रखते हुए राज्य के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि भरत तिवारी मुठभेड़ के दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई और कुछ लोगों को जेल भी भेजा गया।

Sep 19, 2026 - 12:21
 0  0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्वीकार किया है कि भरत तिवारी मामले में पुलिस से चूक हुई थी। उन्होंने यह भी बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही बिहार सरकार ने 48 घंटे के अंदर न्यायिक कमेटी का गठन किया। कमेटी की रिपोर्ट में भी पुलिस की चूक की बात सामने आई, जिसके आधार पर दोषी पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। 

एक निजी चैनल के पंचायत कार्यक्रम में अपनी बात रखते हुए राज्य के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि भरत तिवारी मुठभेड़ के दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई और कुछ लोगों को जेल भी भेजा गया। 

सीएम ने कहा कि सरकार भरत तिवारी के परिवार के साथ खड़ी है। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने के साथ ही परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की बात भी कही गई है। सीएम ने कहा कि बिहार में कानून का राज है। अपराधी चाहे किसी भी जाति, धर्म या वर्ग हो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

मुख्यमत्री ने कहा कि कानून व्यवस्था के मामले में न तो कोई कोताही बरती जाएगी और न कोई समझौता किया जाएगा। पुलिस को कानून के हिसाब से काम करने की पूरी आजादी है लेकिन पुलिस की गलती को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। अगर किसी मामले में पुलिस से चूक होती है तो पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। 

17 जून 2026 को भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव के 26 वर्षीय भरत भूषण तिवारी की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई थी। भरत तिवारी निरंतर स्थानीय मुद्दों को लेकर संघर्ष करते रहते थें। सरकारी कामकाज में भ्रष्टाचार और लापरवाही को लेकर वो सोशल मीडिया पर मुखर रहते थें। इलाके में लोग उन्हें समाजसेवी, क्रांतिकारी और समाज सुधारक के रुप में जानते थें। 

पुलिस मुठभेड़ में भरत तिवारी की मौत के बाद इलाके में काफी आक्रोश फेल गया। लोगोें का आरोप था कि पुलिस के कहने पर भरत ने सरेंडर किया था इसके बावजूद पुलिस ने गोली चला दी जबकि पुलिस का कहना है कि समझाने के बावजूद भरत तिवारी नहीं मान रहे थें जिसके बाद पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News