सीएम सम्राट ने दिया एनडीए नेताओं को टास्क, शाम में दो घंटे निकालिए....
सीएम सम्राट ने कहा कि यह उपचुनाव सरकार और संगठन मिलकर लड़ रहे हैं। सभी विधायकों का यह कर्तव्य है कि वो बांकीपुर के लोगांे के बीच जाएं और सरकार की उपलब्धियां और चल रही योजनाओं की जानकारी पहुंचाए। सीएम ने कहा कि जनता से निरंतर संपर्क और संवाद बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।
Bankipur Bypoll 2026 बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सीएम सम्राट चौधरी ने एनडीए के सभी नेताओं को कहा है कि अपने व्यस्त कार्यक्रमों केे बावजूद रोज शाम कम से कम दो घंटे आप लोग चुनाव प्रचार में लगाए। सीएम के अनुसार यह उपचुनाव एनडीए के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इसमें एनडीए के सभी जनप्रतिनिधियों की भागीदारी आवश्यक है।
सीएम सम्राट ने कहा कि यह उपचुनाव सरकार और संगठन मिलकर लड़ रहे हैं। सभी विधायकों का यह कर्तव्य है कि वो बांकीपुर के लोगांे के बीच जाएं और सरकार की उपलब्धियां और चल रही योजनाओं की जानकारी पहुंचाए। सीएम ने कहा कि जनता से निरंतर संपर्क और संवाद बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।
मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान स्पष्ट रुप से कहा कि अगर किसी भी एमएलए को किसी भी प्रकार की परेशानी है तो बिना किसी संकोच के वो उनसे व्यक्तिगत रुप से मिल सकता है। सम्राट चौधरी ने भरोसा दिलाया कि एक एक विधायक की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई होगी और उसका हल किया जाएगा।
सीएम सम्राट चौधरी की इस अपील से अंदाजा लगाया जा सकता है कि एनडीए बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव जीतने के लिए किस कदर मेहनत कर रही है। भाजपा चाहती है कि एनडीए में शामिल तमाम दलों के विधायक लगातार बांकीपुर में जनसंपर्क करें और चुनावी माहौल को एनडीए के पक्ष में मजबूती दिलाएं। यही वजह है कि सीएम ने सभी विधायकों को रोज शाम में दो घंटे प्रचार करने का निर्देश दिया है।
सीएम सम्राट चौधरी के निर्देश के बाद मंत्री रामकृपाल यादव, विजेंद्र यादव, संतोष सुमन और विधायक कोमल सिंह ने कहा कि हम माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश का पालन करेंगे। नेताओं ने विश्वास दिलाया कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए पूरी शक्ति लगाकर प्रचार करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0