बिहार में बाढ़ से हुए नुकसान पर सीएम और गृह मंत्री के बीच चर्चा, 16 सितंबर को आएगी केंद्रीय टीम
बीते दिनों विपक्ष के नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने आरोप लगाते हुए कहा था कि बिहार बाढ़ से बेहाल है लेकिन केंद्र सरकार बिहार की मदद नहीं कर रही है। इन आरोपों के बीच सीएम सम्राट चौधरी ने बड़ा अपडेट देते हुए कहा कि 16 सितंबर को केंद्रीय टीम बिहार आएगी और बाढ़ से हुए नुकसान का आंकलन करेगी।
बिहार में बाढ़ की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच चर्चा हुई है। सीएम ने बताया है कि 16 सितंबर को केंद्रीय टीम बिहार आएगी और नुकसान का आंकलन करेगी।
बिहार के अभी 15 जिले और लगभग 50 लाख की आबादी बाढ़ से जूझ रही है। अब भी कई इलाकों में नदियां खतरे के निशान से उपर बह रही हैं। इससे लोगों की परेशानियां बढ़ गई है। पटना में गंगा और पुनपुन नदी खतरे के निशान के उपर बह रही है। शासन प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है।
बीते दिनों विपक्ष के नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने आरोप लगाते हुए कहा था कि बिहार बाढ़ से बेहाल है लेकिन केंद्र सरकार बिहार की मदद नहीं कर रही है। इन आरोपों के बीच सीएम सम्राट चौधरी ने बड़ा अपडेट देते हुए कहा कि 16 सितंबर को केंद्रीय टीम बिहार आएगी और बाढ़ से हुए नुकसान का आंकलन करेगी।
सीएम ने यह भी बताया कि केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में टीम आएगी। यह जानकारी उन्हें खुद गृह मंत्री अमित शाह ने दी है। नेपाल में हो रही बारिश और पिछले दिनों आई बाढ़ की वजह से बिहार में नदियां उफान पर हैं। कई नदियां खतरे के लाल निशान के उपर बह रही हैं।
आपदा प्रबंधन विभाग का ताजा अपडेट बता रहा है कि अभी 15 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। इनमें अररिया, पूर्णिया, मधेपुरा, लखीसराय, खगड़िया, पटना, भोजपुर, सारण, वैशाली, भागलपुर, बेगूसराय, समस्तीपुर, मुंगेर, कटिहार शामिल हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0