नोएडा में बवाल, तेजस्वी की दो प्रवक्ताओं पर एफआईआर, माहौल बिगाड़ने का आरोप

दरअसल नोएडा में वेतन में बढ़ोतरी की मांग को लेकर प्रदर्शन हुआ था। राजद की राष्ट्रीय प्रवक्ता कंचन यादव और प्रियंका भारती ने इस मुद्दे पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने इसे नोएडा का वीडियो बताया। पुलिस का कहना है कि ये वीडियो नोएडा का नहीं बल्कि कहीं और का था।

Apr 15, 2026 - 21:08
Apr 15, 2026 - 21:11
 0  0
नोएडा में बवाल, तेजस्वी की दो प्रवक्ताओं पर एफआईआर, माहौल बिगाड़ने का आरोप
Adobe

बीते दिनों नोएडा में हुए प्रदर्शन के बाद यूपी पुलिस एक्शन में नजर आ रही है। सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं नोएडा पुलिस ने बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल की दो राष्ट्रीय प्रवक्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। राजद प्रवक्ताओं पर फर्जी वीडियो पोस्ट कर माहौल को भड़काने का आरोप लगाया गया है। 

दरअसल नोएडा में वेतन में बढ़ोतरी की मांग को लेकर प्रदर्शन हुआ था। राजद की राष्ट्रीय प्रवक्ता कंचन यादव और प्रियंका भारती ने इस मुद्दे पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने इसे नोएडा का वीडियो बताया। पुलिस का कहना है कि ये वीडियो नोएडा का नहीं बल्कि कहीं और का था। 

पुलिस के अनुसार राजद प्रवक्ताओं द्वारा गलत वीडियो शेयर करने की वजह से नोएडा के कई इलाकों में अविश्वास और भय का माहौल बना। सुनियोजित तरीके से पुलिस की छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से गलत और अविश्वसनीय सूचनाएं शेयर की गईं। भ्रामक नैरेटिव बनाने की कोशिश हुई और लोगों को भड़का कर कानून व्यवस्था की स्थिति को खराब करने का आरोप भी नोएडा पुलिस की ओर से लगाया गया है। 

आरजेडी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका भारती और कंचन यादव के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। केस दर्ज होने के बाद दोनों प्रवक्ताओं के विरुद्ध आगे की कार्रवाई शुरु कर दी गई है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News