बिहार में अब फेल नहीं होंगे बच्चे, जानिए मार्कशीट पर क्या लिखा जाएगा....

प्रदेश के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के अनुसार दसवीं और इंटर के बच्चों की मार्कशीट पर फेल की बाजय कौशल के लिए पात्र शब्द का प्रयोग किया जाएगा। जल्द ही शिक्षा विभाग बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को इसके लिए जरुरी निर्देश जारी करेगा। यह घोषणा गुरुवार को विकास भवन स्थित मदन मोहन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में शिक्षा मंत्री ने की।

Aug 28, 2026 - 12:01
 0  0

बिहार की सरकार राज्य की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव को लेकर निरंतर कई बड़े बदलाव कर रही है। इसी बीच एक बड़ा फैसला आया है कि अब बिहार के किसी भी बच्चे की मार्कशीट पर फेल शब्द नहीं लिखा जाएगा। फेल की जगह मार्कशीट पर कौशल के लिए पात्र शब्द का इस्तेमाल किया जाएगा। मिली सूचना के अनुसार आगामी 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर सीएम सम्राट चौधरी शिक्षक सहयोग पोर्टल लॉन्च करने जा रहे हैं। 

प्रदेश के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के अनुसार दसवीं और इंटर के बच्चों की मार्कशीट पर फेल की बाजय कौशल के लिए पात्र शब्द का प्रयोग किया जाएगा। जल्द ही शिक्षा विभाग बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को इसके लिए जरुरी निर्देश जारी करेगा। यह घोषणा गुरुवार को विकास भवन स्थित मदन मोहन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में शिक्षा मंत्री ने की। 

शिक्षा मंत्री ने कहा कि किसी भी परीक्षा में अपेक्षित अंक नहीं आने से बच्चे की प्रतिभा समाप्त नहीं हो जाती। इसीलिए प्रमाण पत्र पर फेल जैसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। मैट्रिक की पूरक परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों के लिए एक महीने तक स्पेशल क्लासेज चलाई जाएंगी। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी का अवसर देना और उनकी सफलता सुनिश्चित करना है।

बिहार सरकार का यह फैसला कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। परीक्षा में कम अंक आने का मतलब यह नहीं होता कि कोई भी छात्र प्रतिभाशाली नहीं है। हर किसी में प्रकृति ने अलग अलग प्रकार के गुण और दोष भरे होते हैं। संभव है कि किताबी पढ़ाई की जगह वो बच्चा किसी और क्षेत्र में अच्छा कर सकता है। उसकी प्रतिभा किसी और क्षेत्र के काम आने वाली है। ऐसे में बिहार सरकार की यह नई पहल रंग ला सकती है और देश के दूसरे राज्य भी इसे अपना सकते हैं। 
 
What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News