2027 नए अफसरों को CM ने दिया नियुक्ति पत्र
सीएम सम्राट चौधरी ने राज्य के नए 2027 अफसरों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया है। ये सभी अधिकारी BPSC द्वारा चयनित हैं।
बीपीएससी की 70वीं परीक्षा में चयनित सभी नए 2027 अधिकारियों को सीएम सम्राट चौधरी ने नियुक्ति पत्र सौंपा। सीएम ने इस दौरान सबसे पहले बीपीएससी के सेकंड टॉपर शशांक गौरव को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। सीएम ने इस दौरान नए अफसरों को संबोधित भी किया।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस दौरान कहा कि यह पद सिर्फ नौकरी नहीं बल्कि सेवा की जिम्मेदारी भी है। आप जिस भी फाइल पर साइन कर देंगे, उससे किसी परिवार का भला हो जाएगा। आप जितना ईमानदार बनेंगे, बिहार उतना ही आगे बढ़ता जाएगा।
इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजेंद्र यादव ने 2005 से पहले वाले बिहार की याद दिलाते हुए कहा कि जब राज्य में एनडीए की सरकार नहीं बनीं थी तब राज्य में नौकरी की कल्पना कम ही लोग किया करते थें। जब से बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनीं तब से राज्य के लोगों को नौकरी मिलना शुरु हो गया। वर्तमान में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार चल रही है तो भी नौकरियों की रफ्तार कम नहीं हुई है।
बता दें कि बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं संयुक्त परीक्षा के फाइनल रिजल्ट में यूपी के प्रतापगढ़ की श्रद्धा पांडेय ने 593 अंकों के साथ टॉप रैंक हासिल किया था। वहीं शशांक गौरव और आयुष विजय दोनों 592 अंक लोकर दूसरे और तीसरे स्थान पर रहें। दोनों की रैंक का निर्णय निबंध के अंकों के आधार पर किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0