250 करोड़ के घोटाले से बच गया बिहार, 32 प्रोजेक्ट रद्द
बिहार में 4787 में से 105 से ज्यादा की परियोजनाएं अब शक के घेरे में है। सरकार ने इनमें से 32 प्रोजेक्ट तत्काल रद्द कर दी है है। इनमें से कई कार्य ऐसे हैं जो शक के घेरे में है।
मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के अंतर्गत बिहार के सभी 38 जिलों में 4787 योजनाओं का चयन हुआ था। निर्माण कार्य शुरू होने वाला था, उसके पहले ही डुप्लीकेट परियोजनाओं का खुलासा हो गया।
यहां डुप्लीकेट परियोजना का मतलब हुआ कि जो निर्माण कार्य पहले ही पूरा हो चुका है और उसी काम के लिए दोबारा परियोजना का चयन होना और राशि आवंटन को " डुप्लीकेट प्रोजेक्ट " कहा जाता है।
क्रॉस चेकिंग में बुडको ने डुप्लीकेट परियोजनाओं का पता लगा लिया। अगर ये डुप्लीकेट परियोजनाओं का खुलासा नहीं होता तो सरकारी खजाने को लगभग 250 करोड़ रुपए का चूना लग सकता था।
मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी बुडको की है। बुडको की जांच में ऐसे 105 प्रोजेक्ट जांच के दायरे में आ गए। इनमें से 32 को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0