2047 में सबसे ताकतवर देश बनेगा भारत : सम्राट चौधरी

सोमवार को राजधानी पटना में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें सीएम सम्राट चौधरी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मंत्री रामकृपाल यादव समेत कई नेता शामिल हुए।

Aug 10, 2026 - 18:44
Aug 10, 2026 - 18:50
 0  0
2047 में सबसे ताकतवर देश बनेगा भारत : सम्राट चौधरी
मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया पोस्ट से साभार

राजधानी पटना में स्वाधीनता दिवस के पूर्व जेपी गोलंबर से कारगिल चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लिए मुख्यमंत्री ने लगभग डेढ़ किलोमीटर की पैदल यात्रा की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जय प्रकाश नारायण की मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया। 

इस तिरंगा यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोग भारत माता की जय और जय हिंद का नारा लगाते हुए सीएम के साथ कदम में कदम मिलाकर चल रहे थें। इस दौरान सीएम सम्राट चौधरी ने तिरंगे को भारत की एकता, अखंडता और प्रभुता का प्रतीक बताया। इस तिरंगे की शान के लिए लाखों वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। 

सीएम सम्राट चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि भारत शांति चाहता है लेकिन अगर कोई हम से लड़ता है तो हमारा देश उसे कड़ा जवाब देता है। 2047 तक भारत सबसे शक्तिशाली देश के तौर पर उभर कर सामने आएगा। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News