विदेश घूम रहें तेजस्वी को कांग्रेस ने दिया झटका
हर व्यक्ति का अपना निजी जीवन होता है और निजी जीवन व्यतीत करने के लिए वो स्वतंत्र होता है। तेजस्वी यादव के विदेश दौर पर सवाल उठाने वालों को यह जान लेना चाहिए कि विदेश जाना या छुट्टियां मनाना कोई गलत बात नहीं है।
बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार मिलने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों विदेश घूम रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस ने तेजस्वी यादव को एक झटका दे दिया है। हालांकि ये झटका कोई बहुत बड़ा नहीं है लेकिन राजद और कांग्रेस के बीच गठबंधन के लिए ये ठीक खबर नहीं है। कांग्रेस ने राजद के कई नेताओं को अपने दल में मिला लिया है।
पूरा मामला आपको विस्तार से बताते हैं लेकिन उसके पहले बिहार न्यूज में आपका स्वागत है। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों अपनी पत्नी और बच्चों के साथ छुट्टियां बीताने के लिए विदेश में हैं। हर व्यक्ति का अपना निजी जीवन होता है और निजी जीवन व्यतीत करने के लिए वो स्वतंत्र होता है। तेजस्वी यादव के विदेश दौर पर सवाल उठाने वालों को यह जान लेना चाहिए कि विदेश जाना या छुट्टियां मनाना कोई गलत बात नहीं है।
खैर, बात कर लेते हैं कांग्रेस ने ऐसा क्या कर दिया आरजेडी के साथ जो उसे नहीं करना चाहिए था। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के आने के बाद से ही राजद और कांग्रेस में अनबन देखने सुनने को मिल रही थी। अब जबकि तेजस्वी यादव बिहार में नहीं हैं या देश के बाहर हैं तो वैसी स्थिति में राजद के नेताओं को अपने पाले में तोड़ कर कांग्रेस ने मिला लिया है।
राजधानी पटना में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में खगड़िया जिले के कई नेताओं ने कांग्रेस ज्वाइन कर लिया हैं। कम से कम खगड़िया जिले की राजनीति के लिहाज से ये बड़ी खबर है। खगड़िया जिला राजद के पूर्व अध्यक्ष कुमार रंजन, युवा राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव संजय कुशवाहा, स्वराज इंडिया के नेता संजय गुप्ता, विप्लव रणधीर, यूथ फॉर स्वराज के अभिमन्यु साह और राहुल चंद्रा समेत कई नेता अब कांग्रेसी हो गए हैं।
आपको बता दें कि खगड़िया जिले में विधानसभा की चार सीटें हैं। खगड़िया, बेलदौर, परबत्ता और अलौली।
जब इन नेताओं की कांग्रेस में ज्वाइनिंग चल रही थी, उस वक्त कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव डॉ चंदन यादव भी मौजूद थें। डॉ चंदन यादव खगड़िया से कांग्रेस के प्रत्याशी भी थें। डॉ चंदन यादव ने कहा कि हम सभी मिलकर खगड़िया जिले की चारों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0