03 मई से निशांत कुमार की सद्भाव यात्रा की शुरुआत, जेडीयू कार्यकर्ताओं में जोश

पूर्व सीएम नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार 03 मई से सद्भाव यात्रा पर निकल रहे हैं। इसे लेकर जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

May 2, 2026 - 09:37
May 2, 2026 - 09:55
 0  0
03 मई से निशांत कुमार की सद्भाव यात्रा की शुरुआत, जेडीयू कार्यकर्ताओं में जोश

Sadbhaw Yatra Nishant Kumar बिहार की राजनीति से अब परिवारवाद का मुद्दा समाप्त करने के बाद निशांत कुमार अब 03 मई से अपनी सद्भाव यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। निशांत कुमार की यात्रा चरणबद्ध तरीके से पूरी होगी। पहले चरण में निशांत कुमार 03 और 04 मई को चंपारण में रहेंगे। 

मिली जानकारी के अनुसार 03 मई को निशांत पटना से रवाना होंगे और विभिन्न जिलों के रास्ते वाल्मिकीनगर पहुंचेंगे। रास्ते में कई जगहों पर निशांत कुमार के भव्य स्वागत अभिनंदन की तैयारी की गई है। इस दौरान निशांत जनता दल यूनाइटेड के साथ ही आम जनता से भी मुलाकात और संवाद करेंगे। 

इस सद्भाव यात्रा के दौरान निशांत कुमार गंडक बैराज का निरीक्षण करेंगे। वाल्मिकीनगर मंदिर में दर्शन करेंगे और स्थानीय लोगों से मुलाकात करेंगे। वहीं 04 मई को निशांत कुमार वाल्मिकीनगर टाइगर रिजर्व का भ्रमण करेंगे। वहां से वो बेतिया के लिए रवाना होंगे, जहां वो जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद निशांत पटना वापस लौट जाएंगे। पुनः 07 मई को निशांत वैशाली में सद्भाव यात्रा करेंगे। 

जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे ले जाने के लिए यह यात्रा कर रहे हैं। इस यात्रा के तहत जहां वो सामान्य लोगों से मुलाकात कर उनकी भावनाओं को समझेंगे, उनकी परेशानियों से रूबरू होंगे तो इसके साथ ही वो अपने राजनीतिक करियर की भी शुरुआत करेंगे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News