बिहार में बारिश का अलर्ट, आंधी, बिजली से रहें सतर्क
बिहार में मौसम का मूड बदला बदला सा है। IMD ने आंधी, बारिश और बिजली गिरने से बचने के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Bihar Weather बिहार में मौसम का मूड बदला हुआ है। भीषण गर्मी से लोगों को छुटकारा मिला हुआ है लेकिन आंधी और गरज चमक के साथ बारिश का सिलसिला जारी है जो आगे भी कुछ दिनों तक जारी रहने की उम्मीद है। इसे देखते हुए मौसम विभाग द्वारा Orange Alert जारी किया गया है।
हालांकि लोग बारिश का आनंद ले रहे हैं क्योंकि भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है वहीं बिजली गिरने से लोगों को नुकसान होने की भी आशंका है, इस वजह से मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है।
पर बारिश का ये मौसम ज़्यादा दिनों तक रहने वाला नहीं है, धीरे धीरे तापमान में वृद्धि होने की भी संभावना है। गर्मी अभी समाप्त नहीं हुई है। भीषण गर्मी और तीखी धूप का अभी सामना करना बाकी है। वैसे इस बारिश के पूर्व बिहार के लोग गर्मी का सामना कर चुके हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र, पटना से मिली जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर और उसके आसपास के इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पछुवा हवाओं का असर बना हुआ है। इसकी वजह से आने वाले दो तीन दिनों बिहार के कई हिस्सों में बारिश की सम्भावना है।
IMD Weather Forecast के मुताबिक रोहतास, कैमूर, भोजपुर, बक्सर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, औरंगाबाद, अरवल, खगड़िया, बेगूसराय, गोपालगंज, सीवान, सारण, जमुई, मुंगेर, बांका, भागलपुर, जहानाबाद, सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, वैशाली, मुजफ्फरपुर, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, नवादा, सुपौल, अररिया आदि इलाकों में बारिश की संभावना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0