रेलवे का बिहार को तोहफा, 14 रेलवे स्टेशनों पर मेडिकल क्लीनिक खुलेंगे, स्टेशन परिसर में मिलेगा इलाज
समस्तीपुर रेल मंडल के रक्सौल, मधुबनी, बगहा, बेतिया, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर जैसे बेहद व्यस्ततम रेलवे स्टेशनों पर ही यात्रियों को प्राथमिक उपचार, सामान्य स्वास्थ्य जांच और इमरजेंसी मेडिकल हेल्प जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर काम शुरु कर दिया गया है।
बिहार के समस्तीपुर रेल मंडल के तहत आने वाले 14 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर आधुनिक मेडिकल क्लीनिक खोलने की प्रक्रिया तेज हो चुकी है। इसके लिए रेलवे ने युद्धस्तर पर काम भी शुरु कर दिया है। रेलयात्रियों के लिए यह बेहद अच्छी खबर है। अब रेलवे स्टेशन परिसर में ही लोगों के लिए उचित इलाज की व्यवस्था मिल सकेगी।
समस्तीपुर रेल मंडल के रक्सौल, मधुबनी, बगहा, बेतिया, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर जैसे बेहद व्यस्ततम रेलवे स्टेशनों पर ही यात्रियों को प्राथमिक उपचार, सामान्य स्वास्थ्य जांच और इमरजेंसी मेडिकल हेल्प जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर काम शुरु कर दिया गया है।
कई बार यह देखने को मिलता है कि ट्रेन में या स्टेशन पर यात्रियों की तबीयत अचानक से बिगड़ने लगती है। चोट लग जाती है। भीड़ की वजह से चक्कर आ जाती है। अचानक से बुखार लग जाता है। ऐसे में तत्काल इलाज पाने में यात्रियों की काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता था लेकिन रेलवे की यह पहल यात्रियों के लिए काफी मददगार साबित होने वाली है।
रेलवे प्रशासन के अनुसार यह रेलवे क्लीनिक पहले से चली आ रही रेलवे अस्पतालों की व्यवस्था से बिल्कुल अलग और नई होगी। अब चाहे लंबी दूरी की थकान हो या फिर देर रात की यात्रा, यात्रियों को अब रेलवे स्टेशन के बाहर दौड़ने की जरुरत नहीं पड़ेगी।
बात करें इन रेलवे मेडिकल क्लीनिक में मिलने वाली सुविधाओं की तो यहां पर नियमित रुप से एमबीबीएस डॉक्टर और ट्रेन्ड पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहेंगे। प्राइवेट क्लीनिक की तरह इन मेडिकल क्लीनिकों का संचालन होगा। डॉक्टर इसके एवज में रेलवे को तय रेवेन्यू भी देंगे। इससे यात्रियों को बेहतर इलाज मिलेगा। डॉक्टरों को भी सुरक्षित और नियमित रुप से प्लेटफॉर्म के मरीज मिल सकेंगे।
ये रेलवे मेडिकल क्लीनिक तमाम आधुनिक उपकरणों और सुविधाओं से लैस रहेंगे ताकी आवश्यक चिकित्सा जरुरतें यहीं से पूरी हो सकें। इसका एक बड़ा लाभ यह होगा कि स्टेशन पर ही यात्रियों को इलाज मिल जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0