सफ़र होगा और आसान, 340 नई AC बसें दौड़ेंगी बिहार की सड़कों पर
Bihar Bus News बिहार सरकार ने यातायात व्यवस्था को मजबूत और यात्रियों के लिए सरल बनाने के उद्देश्य से 340 नई AC बसों के परिचालन की प्लानिंग कर ली है। ये बसें PPP मोड में संचालित होंगी।
Bihar Bus Service Information बिहार सरकार यात्रियों को सरल, सुखद, सुरक्षित यात्रा सुविधा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए परिवहन विभाग ने एक बड़ा फैसला लिया है। बिहार में 340 नई AC बसें सड़कों पर उतरने जा रही हैं जो यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा कराएंगी।
Bihar CNG Bus विभागीय सूत्रों के अनुसार ये सभी बसें वातानुकूलित होंगी। सभी बसें इलेक्ट्रिक अथवा CNG से चलने वाली होंगी। जून के महीने से ये बसें बिहार की सड़कों पर दिखाई देने लगेंगी। ये सभी बसें PPP मोड में संचालित होंगी।
इनमें से सर्वाधिक बसें पटना जिले में चलेंगी। लगभग 31 बसों का परिचालन पटना में होगा। राज्य की अन्य शहरों में आबादी, मांग और इलाके के अनुसार वहां इन बसों का परिचालन होगा। इन बसों का परिचालन क्रमबद्ध तरीके से राज्य के विभिन्न शहरों में होगा। पहले चरण में पटना, गया, भागलपुर, राजगीर और नालंदा में इनका परिचालन होगा। उसके बाद क्रमशः दूसरे जिलों में इनका परिचालन शुरू हो जाएगा।
इन बसों में ऑनलाइन टिकट के साथ ही मंथली पास की सुविधा होगी। इनके परिचालन के लिए रूट बनाया जाएगा और रूट के हिसाब से ही बसें चलेंगी। स्टॉपेज के पास रूट का डिस्प्ले होगा ताकि यात्रियों को बस पकड़ने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। बस वहीं रुकेगी जहां ठहराव तय होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0