बिहार बोर्ड 10th, 12th Compartmental और विशेष परीक्षा का ऐलान, जानिए पूरा शेड्यूल
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 10th और 12th की कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षाओं के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। परीक्षा से जुड़ी जानकारियां और शेड्यूल यहां उपलब्ध है।
Bihar 10th 12th Compartmental & Special Examination Date 2026 बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने वर्ष 2026 के लिए मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के लिए विशेष एवं कंपार्टमेंटल परीक्षाओं के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। बोर्ड की ओर से इन परीक्षाओं का पूरा कार्यक्रम एवं कई निर्देश जारी किए गए हैं।
इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026
परीक्षा प्रारंभ : 02 मई 2026
परीक्षा समापन : 11 मई 2026
मैट्रिक विशेष एवं कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026
परीक्षा प्रारंभ : 02 मई 2026
परीक्षा समापन: 06 मई 2026
राज्य के उपमुख्यमंत्री सह शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने इन परीक्षाओं को लेकर अपील जारी करते हुए कहा है कि कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए जाएंगे।
यह विशेष परीक्षा उन छात्रों के लिए वरदान जो किन्हीं कारणों से मुख्य परीक्षा में सफल नहीं हो पाए थें। छात्र बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0