बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : भाजपा ने RJD और जनसुराज के बीच साइलेंट अंडरस्टैंडिंग का लगाया आरोप...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के मतदान के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा ने RJD और जनसुराज के बीच साइलेंट अंडरस्टैंडिंग का सनसनीखेज आरोप लगाया है।

Jul 31, 2026 - 21:55
Jul 31, 2026 - 21:57
 0  0
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : भाजपा ने RJD और जनसुराज के बीच साइलेंट अंडरस्टैंडिंग का लगाया आरोप...
प्रेस कॉन्फ्रेंस की तस्वीर सोशल मीडिया से साभार

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के एक दिन बाद भाजपा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सनसनीखेज आरोप लगाया है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने दावा किया है कि बिहार विधानसभा में नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल और प्रशांत किशोर के बीच साइलेंट अंडरस्टैंडिंग है। 

भाजपा प्रवक्ता ने यह भी दावा किया कि मतदान के दौरान बूथ पर तैनात RJD के कार्यकर्ताओं ने अपनी पार्टी की बजाय प्रशांत किशोर को वोट देने को कहा और वोट डलवाया। अजय आलोक ने इस चुनाव की तुलना दिल्ली और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों से की। मालूम हो कि गुरुवार को बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान हुआ और वोटों की गिनती 3 अगस्त को होगी। 

भारतीय जनता पार्टी, बिहार प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि जिस तरह बंगाल में वामपंथियों को हटाने के लिए कांग्रेस ने अपना सारा वोट टीएमसी में शिफ्ट कर दिया था और दिल्ली में भाजपा को हराने के लिए अपना वोट केजरीवाल की पार्टी को शिफ्ट कर दिया था, वैसे ही बांकीपुर में RJD ने किया। 

अजय आलोक ने कहा कि इसी वजह से पिछले 15 साल से कांग्रेस न बंगाल में दिखती है और न दिल्ली में। उसी तरह का नजारा बांकीपुर में देखने को मिला। अजय आलोक ने आरोप लगाया कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजद ने अपना वोट जनसुराज को शिफ्ट कराया। 

तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए अजय आलोक ने कहा कि पूरे चुनाव के दौरान RJD के युवराज गायब रहें। प्रचार के आखिरी दो दिनों में अवतरित हो गए। इस दौरान भी तेजस्वी ने प्रशांत किशोर का नाम तक नहीं लिया। सिर्फ पीएम मोदी और सीएम सम्राट पर निशाना साधते रहें। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News