राजद समर्थकों के लिए खुशखबरी, लालू का ऑपरेशन सफल
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के आंखों की सर्जरी सफल हुई है।
लालू प्रसाद यादव के हालिया दिल्ली दौरे को लेकर सियासत और बयानबाजी खूब तेज थी लेकिन अब इसका सच सामने आ गया है। लालू प्रसाद यादव का यह दिल्ली दौरा किसी सियासी मकसद से नहीं बल्कि आंखों के ऑपरेशन से जुड़ा हुआ था।
लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी और पाटलिपुत्र से लोकसभा सांसद डॉ मीसा भारती ने सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए लिखा है कि अत्यंत संतोष के साथ साझा कर रही हूं कि मेरे पिताजी लालू प्रसाद यादव जी की मोतियाबिंद की सर्जरी सेंटर फॉर साइट में डॉ महिपाल सचदेवा द्वारा सफलतापूर्वक की गई।
मीसा भारती ने आगे सबका धन्यवाद ज्ञापित करते हुए लिखा है कि इस कठिन समय में सहयोग देने वाले सभी चिकित्सकों एवं स्टाफ का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं।
मीसा ने सभी समर्थकों और शुभचिंतकों से अपने पिता लालू प्रसाद के जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना एवं शुभकामनाओं की अपेक्षा प्रकट की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0