बिहार में आसमान से बरस रही आग, जानिए कब बदलेगा बिहार का मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के मुताबिक अगले दो दिनों के दौरान राजधानी पटना समेत बिहार के अन्य हिस्सों का मौसम गर्म और शुष्क बना रहेगा। गर्मी से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। अधिकतम तापमान अभी दो से तीन डिग्री और उपर जा सकता है।

Apr 24, 2026 - 08:31
Apr 24, 2026 - 08:42
 0  0
बिहार में आसमान से बरस रही आग, जानिए कब बदलेगा बिहार का मौसम

Bihar Weather बिहार इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। सुबह होते ही आसमान से आग बरस रही है। इसकी वजह से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। ऐसे में लोगों को इस बात का इंतजार है कि बिहार के मौसम में कब तक बदलाव आएगा तो बता दें कि 25 अप्रैल से बिहार के मौसम में बदलाव की उम्मीद है। 23 अप्रैल को पश्चिमी हिमालय क्षेत्रों में एक नए पश्चिमी विक्षोभ को प्रभावित करने की संभावना है। ऐसे में 25 और 26 अप्र्रैल को उत्तरी हिस्सों में हल्की बारिश के आसार है। 

उधर मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के मुताबिक अगले दो दिनों के दौरान राजधानी पटना समेत बिहार के अन्य हिस्सों का मौसम गर्म और शुष्क बना रहेगा। गर्मी से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। अधिकतम तापमान अभी दो से तीन डिग्री और उपर जा सकता है। पटना में 52 किलोमीटर प्रति घंटे की हवा की रफ्तार दर्ज की गई है। वहीं पूर्वी चंपारण, बक्सर, रोहतास और शेखपुरा में लू लहर जैसी स्थिति बनी रही। 

गुरुवार को राजधानी पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से 04 डिग्री ज्यादा रहा। बिहार में सर्वाधिक तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस डेहरी का दर्ज किया गया। अभी बिहार में अगले 04 से 05 दिनों तक लू का प्रकोप बना रहेगा लेकिन एक बिहार के मौसम से जुड़ी एक सकारात्मक खबर यह है कि हिमालय के क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की वजह से कई इलाकों में बारिश और बर्फाबारी की संभावना है। बिहार के पड़ोसी राज्यों बंगाल और झारखंड में गरज और चमक के साथ बूंदाबादी की संभावना जताई जा रही है, इससे तापमान में गिरावट आने के आसार हैं। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News