मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए फॉर्म भराना शुरु, ऐसे करें आवेदन

मालूम हो कि किन्हीं कारणों की वजह से पास नहीं हो पाने वाले छात्रों के भविष्य को देखते हुए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति हर साल कंपार्टमेंटल परीक्षा का आयोजन करती है। इस परीक्षा का पास कर छात्र अपने रिजल्ट को सुधार सकते हैं।

Apr 3, 2026 - 09:08
Apr 3, 2026 - 09:16
 0  0
मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए फॉर्म भराना शुरु, ऐसे करें आवेदन

बिहार बोर्ड की 10वीं के नतीजों के आने के बाद अब कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 के लिए भी नोटिस जारी हो गई है। वैसे जो भी छात्र जिनका किसी कारणवश परीक्षा छूट गया था या फिर जो एक दो विषय में फेल हो गए हैं, उनका एक साल बर्बाद नहीं जाएगा। वो कपांर्टमेटल परीक्षा देकर अपना एक साल बचा सकते हैं। मालूम हो कि किन्हीं कारणों की वजह से पास नहीं हो पाने वाले छात्रों के भविष्य को देखते हुए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति हर साल कंपार्टमेंटल परीक्षा का आयोजन करती है। इस परीक्षा का पास कर छात्र अपने रिजल्ट को सुधार सकते हैं। 

इस परीक्षा के लिए वही छात्र अप्लाई कर सकते हैं जो मैट्रिक की मुख्य परीक्षा में एक या दो विषय में फेल हो गए हैं। इस परीक्षा को पास करने के बाद छात्रों को मैट्रिक पास माना जाता है। इससे साल बर्बाद नहीं होता और आगे की पढ़ाई भी जारी रहती है। 

कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है। छात्र अपने विद्यालय के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए छात्रों को अपने विद्यालय के प्रधानाध्यापक से संपर्क करना होगा। छात्र व्यक्तिगत रुप से फॉर्म नहीं भर सकता है। 

छात्रों को अपने स्कूल से फॉर्म लेकर उसमें सभी जानकारियों को सही सही भरना है। स्कूल के प्रधानाध्यापक अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए बिहार बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फार्म सबमिट करेंगे। फॉर्म जमा होने के बाद छात्र को स्कूल की ओर से रसीद प्राप्त कर लेना चाहिए। 
अभी कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है। परीक्षा का कार्यक्रम और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारियां आपको बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की वेबसाइट पर या फिर अखबारों के माध्यम से मिल जाएगी। 

बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा की फीस की बात करें तो सामान्य श्रेणी को इसके लिए 1010 रुपये जमा करने होंगे। वहीं एससी, एसटी, ईबीसी और ईडब्ल्यूएस के छात्रों को 895 रुपये जमा करने होंगे। इस फीस में परीक्षा शुल्क, ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क और मार्कशीट फीस भी शामिल है। छात्र ये राशि अपने विद्यालय में जमा करेंगे। इसके बाद प्रधानाध्यापक ऑनलाइन पोर्टल पर भुगतान करेंगे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News