खुशखबरी: बिहार में आंगनबाड़ी में 22891 पदों पर होगी बहाली
कैबिनेट मीटिंग के बाद अपर मुख्य सचिव अरविंद चौधरी ने बताया कि नई मार्गदर्शिका के तहत पोषक क्षेत्र के बाहुल्य वर्ग की महिलाओं को इस चयन में प्राथमिकता दी जाएगी। इससे आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों, गर्भवती और धात्री महिलाओं को दी जाने वाली सेवाओं में मजबूती आएगी।
बिहार कैबिनेट की बैठक अच्छी खबर लेकर आया है। राज्य के लगभग सवा लाख आंगनबाड़ी केंद्रों के सफल संचालन के लिए 6141 सेविकाओं और 16750 सहायिकाओं यानी कुल 22891 पदों पर बहाली होगी। सीएम सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट मीटिंग में आंगनबाड़ी सेविका सहायिका चयन मार्गदर्शिका 2026 को मंजूरी दे दी गई। इसी के साथ राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों में खाली पड़े पदों पर बहाली का रास्ता साफ हो गया है।
कैबिनेट मीटिंग के बाद अपर मुख्य सचिव अरविंद चौधरी ने बताया कि नई मार्गदर्शिका के तहत पोषक क्षेत्र के बाहुल्य वर्ग की महिलाओं को इस चयन में प्राथमिकता दी जाएगी। इससे आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों, गर्भवती और धात्री महिलाओं को दी जाने वाली सेवाओं में मजबूती आएगी।
इसी के साथ राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और प्रतिभावान खिलाड़ियों को पोषित करने के लिए नई खेल नीति 2026 को मंजूरी दी गई। इस नीति के तहत उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने के साथ ही इनके लिए पेंशन का प्रावधान किया जाएगा। वहीं जमीनी स्तर पर खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए जमीनी स्तर पर काम होगा।
इसके साथ ही राज्य में सहकारिकता आंदोलन को मजबूती देने, उसे आधुनिक स्वरुप देने और भविष्य की जरुरतों के अनुसार बनाने के लिए बिहार सहकारिता नीति 2026 को स्वीकृति दी गई है। इसके तहत पारंपरिक सहकारी समितियों को आधुनिक तकनीक और बेहतर प्रबंधन से सशक्त बनाया जाएगा।
वहीं कैबिनेट ने बिहार में सब्जी उत्पादक किसानों को मजबूत बनाने के लिए 106.39 करोड़ रुपये की लागत से बिहार राज्य सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन योजना को मंजूरी दी। इसके तहत वेजफेड की त्रिस्तरीय सहकारी व्यवस्था को विस्तृत किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0