बिहार में उद्योगों के लिए अच्छी खबर, अब 31 मार्च तक आवेदन की तारीख

सरकार ने BIADA की एमनेस्टी पॉलिसी 2025 के लिए आवेदन की अंतिम समय सीमा को बढ़ा कर 31 मार्च 2026 कर दिया है।

Jan 5, 2026 - 08:10
 0  0
बिहार में उद्योगों के लिए अच्छी खबर, अब 31 मार्च तक आवेदन की तारीख

बिहार में दम तोड़ चुके उद्योगों के लिए सरकार की ओर से अच्छी खबर आई है। BIADA की एमनेस्टी पॉलिसी 2025 के लिए आवेदन की तारीख बढ़ा कर 31 मार्च 2026 कर दी है।

पहले यह तारीख 31 दिसंबर 2025 थी। बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक माहौल बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध दिखाई दे रही है। यही वजह है कि औद्योगिक इकाइयों के हित में लगातार फैसले हो रहे हैं।

तारीख बढ़ाने के इस फैसले से उन औद्योगिक इकाइयों और समूहों को मदद मिलेगी जो BIADA के साथ कानूनी मामलों में फंसे हुए हैं या किन्हीं कारणों से बंद हो गए हैं। 

एमनेस्टी पॉलिसी के फायदे...

इस नई एमनेस्टी पॉलिसी 2025 से बियाडा और औद्योगिक इकाइयों अथवा समूहों के बीच चल रहे पुराने विवाद खत्म होंगे और नया रास्ता निकलेगा। आपसी सहमति से न्यायालय में चल रहे मुकदमों को वापस लिया जा सकेगा। इसके साथ ही बंद उद्योग पुनः प्रारंभ होंगे और नए निवेश आकर्षित होंगे। 

विगत विधानसभा चुनाव में बिहार में पलायन और बेरोजगारी का मुद्दा जोर शोर से विपक्ष की ओर से उछाला गया था। कई जगह सत्ताधारी गठबंधन को इसके लिए आलोचना का शिकार होना पड़ा था, ऐसे में अब बिहार सरकार औद्योगिकरण के रास्ते पलायन और बेरोजगारी की समस्या पर अंकुश लगाने की ओर आगे बढ़ते हुए दिखाई दे रही है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0