बिहार के नौजवानों के लिए खुशखबरी, होमगार्ड के 13500 पदों पर बहाली जल्द ही, पूरी जानकारी यहां है :

इस बहाली के लिए सबसे पहले आधिकारिक विज्ञापन निकाला जाएगा। उसके बाद ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। अगर आपको भी होमगार्ड की नौकरी में दिलचस्पी है तो अभी से ही इसके लिए तैयारी शुरु कर सकते हैं।

Feb 23, 2026 - 12:04
Feb 23, 2026 - 12:06
 0  0
बिहार के नौजवानों के लिए खुशखबरी, होमगार्ड के 13500 पदों पर बहाली जल्द ही, पूरी जानकारी यहां है :
Source: Google
बिहार के नौजवानों के लिए खुशखबरी, होमगार्ड के 13500 पदों पर बहाली जल्द ही, पूरी जानकारी यहां है :

बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे नौजवानों के लिए अच्छी खबर सरकार की ओर से आ रही है। बिहार में होमगार्ड के 13500 पदों पर बहाली का रास्ता साफ हो चुका है। सरकार की ओर से इस बहाली को आधिकारिक मंजूरी मिल गई है। जल्द ही इस बहाली को लेकर प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। 

इस बहाली के लिए सबसे पहले आधिकारिक विज्ञापन निकाला जाएगा। उसके बाद ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। अगर आपको भी होमगार्ड की नौकरी में दिलचस्पी है तो अभी से ही इसके लिए तैयारी शुरु कर सकते हैं। 

होमगार्ड में भर्ती के लिए योग्यताएं 
अगर आपको भी होमगार्ड की नौकरी के लिए आवेदन करना है तो सबसे पहले यह जान लीजिए कि इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास यानी इंटरमीडियट तय की गई है। जिन्हें भी होमागार्ड के लिए आवेदन करना है, उन्हें 12वीं या इसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई भी परीक्षा उत्तीर्ण होना जरुरी है। इसके साथ ही चाहे आप किसी भी वर्ग से हो, आपकी न्यूनतम उम्र सीमा 19 साल और अधिकतम उम्र सीमा 40 साल होनी चाहिए। 

अब बात कर लेते हैं बिहार होमगार्ड में भर्ती होने के लिए उंचाई और सीने की तो जान लीजिए कि पुरुष अभ्यर्थियों के लिए कम से कम 5 फीट 4 इंच162.56 सेमी  हाइट होनी जरुरी है। पूर्णिया एवं कोसी प्रमंडल के लिए न्यूनतम हाइट सीमा 5 फीट 2 इंच 157.5 सेमी तय की गई है। वही महिला उम्मीदवारों की न्यूतनम उंचाई 153 सेमी निर्धारित की गई है। 

वहीं पुरुष अभ्यर्थियों के लिए बिना सिना फुलाए 31 इंच होना चाहिए। महिला उम्मीदवारों के लिए सीने की माप नहीं होगी। वहीं थर्ड जेंडर वालों के लिए अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक योग्यताओं के नियम महिलाओं के समान होंगे। 

इस भर्ती की खबर के साथ एक और अच्छी खबर आई है। अब होमगार्ड के सिपाहियों के लिए रोजाना भत्ता 774 रुपये से बढ़ा दिया गया है जो बढ़कर 1121 रुपये कर दिया गया है। होमगार्ड के जवानों को अब बढ़ी हुई सैलरी मिलेगी। 

मेधा सूची यानी मेरिट लिस्ट के आधार पर अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। शारीरिक दक्षता परीक्षाएं जिलास्तर पर होंगी। यह 15 अंकों का होगा। बायोमीटिक रजिस्ट्रेशन और सत्यापन के बाद दौड़ होगी। दौड़ पूरा कर पाने में असफल अभ्यर्थी आगे की भर्ती प्रक्रिया के लिए पात्र नहीं होंगे। दौड़ के बाद अभ्यर्थियों के लिए उंचाई और सीने की माप होगी। 

अभी तक बिहार होमगार्ड भर्ती 2026 के लिए कोई अधिसूचना जारी नहीं हुई है लेकिन जल्द ही अधिसूचना जारी होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News