बिहार में खुल सकता है गूगल का ग्लोबल सेंटर, सीएम ने दिया ऑफर

सीएम सम्राट चौधरी ने गूगल इंडिया की टीम को बिहार में अपना ग्लेाबल सेंटर स्थापित करने का प्रस्ताव दिया और कहा कि बिहार सरकार निवेशकों को हरसंभव मदद करने के लिए तैयार है। सीएम ने इस बाबत सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की।

Jun 10, 2026 - 19:41
Jun 10, 2026 - 19:43
 0  0
बिहार में खुल सकता है गूगल का ग्लोबल सेंटर, सीएम ने दिया ऑफर
सीएम सम्राट चौधरी के X से साभार

नई दिल्ली स्थित बिहार भवन में गूगल इंडिया के अधिकारियों और सीएम सम्राट चौधरी के बीच अति महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में बिहार में तकनीक आधारित विकास और निवेश के मुद्दे पर विस्तृत चर्चा हुई। इसे राज्य सरकार की ओर से बिहार में तकनीक के क्षेत्र में निवेश और रोजगार के अवसर पैदार करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। 

सीएम सम्राट चौधरी ने गूगल इंडिया की टीम को बिहार में अपना ग्लेाबल सेंटर स्थापित करने का प्रस्ताव दिया और कहा कि बिहार सरकार निवेशकों को हरसंभव मदद करने के लिए तैयार है। सीएम ने इस बाबत सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने एजुकेशन, हेल्थ, एग्रीकल्चर और तकनीक के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की। 

जाहिर तौर पर अगर गूगल बिहार में अपना सेंटर स्थापित करता है तो राज्य के हजारों नौजवानों के लिए जॉब के बड़े अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही तकनीकी क्षेत्र को भी बढ़ावा मिल सकता है। 

ग्लोबल कैपिसिटी सेंटर किसी भी बड़ी कंपनी का ऐसा केंद्र होता है जहां से वो अपने अहम तकनीकी रिसर्च वर्क को संचालित करता है। देश के विभिन्न शहरों में गूगल के ऐसे सेंटर कार्यरत हैं। 

सम्राट चौधरी सरकार की इच्छा है कि बिहार भी देश के वैसे क्षेत्रों में शुमार हो जहां प् तकनीकी संस्थानों के कार्यालय हो। यही वजह है कि गूगल जैसी बड़ी कंपनी को सरकार ने निवेश के लिए आमंत्रित किया है। अगर यह योजना मूर्त रुप लेती है तो बिहार में यह बड़ा बदलाव लेकर आएगा। 

बिहार में आज की तारीख में ऐसे लाखों नौजवान हैं जो टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं। ऐसे में अगर गूगल जैसी बड़ी कंपनी बिहार में आती है तो उनके लिए असीमित अवसर होंगे। सरकार ने प्रस्ताव तो दे दिया है पर आगे गूगल का क्या रुख होता है, ये देखने वाली बात होगी। इस मीटिंग ने तो फिलहाल तकनीक क्षेत्र में निवेश को लेकर संभावना तो जग गई है।  

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News