गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने पर जेडीयू और आरजेडी का बड़ा बयान....

कोलकाता हाईकोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा है कि गाय की कुर्बानी त्योहार का हिस्सा नहीं है। बिहार में भी इस पर जनता दल यूनाइटेड और राष्ट्रीय जनता दल की ओर से भी महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया सामने आई है।

May 22, 2026 - 13:51
May 22, 2026 - 13:56
 0  0
गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने पर जेडीयू और आरजेडी का बड़ा बयान....
सांकेतिक तस्वीर

बकरीद का त्योहार आते ही कुर्बानी की परपंरा को लेकर कई तरह की चर्चाएं एक बार फिर से शुरु हो गई है। कोलकाता हाईकोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा है कि गाय की कुर्बानी त्योहार का हिस्सा नहीं है। बिहार में भी इस पर जनता दल यूनाइटेड और राष्ट्रीय जनता दल की ओर से भी महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया सामने आई है। 

जनता दल यू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने इस मसले पर कहा है कि दौर बदल रहा है और ऐसे में गाय पर राजनीति कोई बहस का विषय नहीं है। गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने के सवाल पर गेंद का केंद्र के पाले में डालते हुए नीरज कुमार ने कहा कि ये केंद्र सरकार का मसला है लेकिन गाय सम्मान का विषय है। 

वहीं नीरज कुमार ने यह भी कहा कि अगर बकरीद में कुर्बानी होती है तो मां कामख्या के दरबार में भी बली होती है। अगर राजनीतिक बलि की बात कर रहे हैं तो बात अलग है। संविधान में हर किसी को अपनी बात कहने का अधिकार है। 

वहीं आरजेडी के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने इस मामले पर कहा कि गाय दूध देती है। हम सभी गाय पालते हैं, अपने आराध्य को गाय का दूध समर्पित करते हैं। हमलोग गाय का सम्मान करते हैं। अगर गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा देने की बात हो रही है तो विश्व हिंदू परिषद को सामने आना चाहिए। 

भाजपा को लपेटे में लेते हुए शक्ति सिंह यादव ने कहा कि भाजपा ने तो गाय को कई भागों में बांट दिया है। भाजपा वाले तो जर्सी गाय को गाय ही नहीं मानते हैं। आरजेडी प्रवक्ता ने कहा कि सनातन धर्म में कुर्बानी को जायज नहीं माना गया है लेकिन देवी देवताओं पर जानवर कटते रहे हैं और चढ़ते रहें हैं। हर धर्म के लोग अपनी मान्यता के अनुसार इसका प्रयोग करते हैं। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News