नीतीश के हटने से बांकीपुर हार गई भाजपा, अनंत सिंह के बयान से गरमाई राजनीति
JDU विधायक अनंत सिंह के बयान पर बिहार सरकार के मंत्री दामोदर रावत ने कहा है कि वो अपने मन की बात करते है। अनंत सिंह का बयान पार्टी का बयान नहीं बल्कि उनका निजी बयान है।
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की करारी हार पर प्रहार करते हुए JDU विधायक अनंत सिंह ने कहा था कि नीतीश कुमार को हटाने की वजह से यह हाल हुआ है। जनता मालिक है। जनता जिसको वोट देगी वो जीतेगा। जिसको नहीं देगी वो हारेगा। लोगों को इस बात का दुख है कि हमलोग वोट नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने के लिए दिए हैं और ये लोग उनको बीच में ही हटा दिया।
बता दें कि विधायक अनंत सिंह अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। अब उनके बयान पर उनकी ही पार्टी JDU की तरफ से बयान आ गया है। मंत्री दामोदर रावत ने इसे उनका निजी बयान बताया है। उन्होंने कहा कि अनंत सिंह हमेशा अपने मन की बात करते हैं।
बिहार सरकार में जेडीयू कोटे से मंत्री दामोदर रावत ने कहा कि यह कहना सही नहीं है कि यह कहना सही नहीं है कि नीतीश कुमार के हटने के बाद पब्लिक गुस्से में है। हमलोग सरकार में हैं और नीतीश कुमार जी के लक्ष्य को लेकर ही आगे बढ़ रहे हैं। उपचुनाव में मिली हार पर उन्होंने कहा कि छात्र आंदोलन का थोड़ा बहुत असर इस चुनाव पर रहा लेकिन पूर्ण रूप से यह कहना भी ठीक नहीं होगा।
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मिली हार से केंद्र और बिहार की सत्ताधारी भाजपा और एनडीए में हड़कंप है। किसी ने यह सोचा भी नहीं होगा कि पटना शहर की किसी सीट पर भाजपा इस जन्म में हार भी सकती है लेकिन जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर स्वयं उम्मीदवार बनकर मैदान में उतर गए और भाजपा के 35 साल के गढ़ को एक झटके में तोड़ दिया है।
भाजपा अब भी समझ नहीं पा रही है कि ये नतीजा आया कैसे ? भाजपा को बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों के बाद से साँप सूंघा हुआ है। उधर अनंत सिंह के बयान ने एक नया ही सियासी शिगूफा छोड़ दिया है तो दूसरी तरफ राजनीतिक विश्लेषक इसे CM सम्राट चौधरी के खिलाफ जनमत संग्रह मान रहे हैं। यह भाजपा की बेचैनी बढ़ाने वाला है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0