एमएलसी चुनाव के लिए जेडीयू ने जारी की लिस्ट, अनंत सिंह के विरोध के बावजूद नीरज बनें उम्मीदवार
पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नीरज कुमार के नाम की घोषणा से यह साफ हो गया है कि पार्टी को अनंत सिंह के विरोध की कोई परवाह नहीं है। उधर तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी ने एक बार फिर अभिषेक झा पर भरोसा जताया है। उन्हें पिछली बार भी उम्मीदवार बनाया गया था लेकिन वो हार गए थें।
बिहार में एमएलसी की आठ सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए जेडीयू ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। जेडीयू इन आठ में से चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी प्रवक्ता और निवर्तमान एमएलसी नीरज कुमार को मैदान में उतारा गया है। सभी आठ विधान परिषद की सीटों में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की चर्चा ज्यादा है क्योंकि जेडीयू के विधायक अनंत सिंह ने इस सीट पर पार्टी प्रत्याशी के विरोध का खुला ऐलान कर दिया है।
पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नीरज कुमार के नाम की घोषणा से यह साफ हो गया है कि पार्टी को अनंत सिंह के विरोध की कोई परवाह नहीं है। उधर तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी ने एक बार फिर अभिषेक झा पर भरोसा जताया है। उन्हें पिछली बार भी उम्मीदवार बनाया गया था लेकिन वो हार गए थें।
दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से घनश्याम राय पर जेडीयू ने भरोसा जताया है। यह सीट पर इसलिए चर्चा में है क्योंकि काफी समय से इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉ मदन मोहन झा कई टर्म से यहां जीतते आ रहे हैं। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से आनंद पुष्कर जेडीयू के उम्मीदवार होंगे।
अब संभावना जताई जा रही है कि चार सीटों पर जेडीयू ने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। इसके बाद अब बारी भाजपा की है। यह देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा बाकी बची हुई चार सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारती है या फिर एकाध सीट सहयोगियों के लिए छोड़ती है। राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोमो भी एक सीट पर दावा कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0