नीतीश के बाद भाजपा को क्यों दिया गया सीएम पद, जेडीयू का सबसे बड़ा बयान

JDU के वरिष्ठ नेता और डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने नीतीश कुमार के बाद भारतीय जनता पार्टी को सीएम पद देने पर बड़ा खुलासा किया है।

Apr 24, 2026 - 07:57
Apr 24, 2026 - 08:03
 0  0
नीतीश के बाद भाजपा को क्यों दिया गया सीएम पद, जेडीयू का सबसे बड़ा बयान
Vijay Kumar Choudhary के Facebook Page से साभार

Bihar Politics  बिहार में लंबे समय तक चले सस्पेंस के बाद नई सरकार गठित हो गई है। सम्राट चौधरी के रुप में बिहार को नया सीएम मिल गया है। सम्राट चौधरी का शपथ ग्रहण हो चुका है। इसके बाद भी इस बात पर चर्चा का दौर जारी है कि आखिर नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री की कुर्सी भाजपा को क्यों दे दिया ! 

इस विषय पर जेडीयू के दिग्गज नेता और नई सरकार के डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि नीतीश कुमार द्वारा मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद भाजपा को इसलिए यह पद दे दिया गया क्योंकि अतीत में गठबंधन सहयोगी से मिले समर्थन के बदले सहयोग किया जा सके। विजय कुमार चौधरी के बयान से यह साफ हो गया है कि नीतीश कुमार को जो सहयोग और समर्थन भाजपा ने लंबे समय तक किया है, उसके बदले में अब भाजपा को नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू सहयोग और समर्थन करेगी। 

विजय कुमार चौधरी ने यह बयान एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कही। उन्होंने जानकारी दी कि 24 अप्रैल को सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली नई सरकार विधानसभा में विश्वास मत हासिल करेगी। इसके लिए एक दिवसीय विधानसभा सत्र 24 अप्रैल को बुलाया गया है। 

संवाददाताओं ने जब डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी से सवाल पूछा कि अगर नीतीश कुमार ने पद छोड़ दिया तो जेडीयू ने इस पद को अपने पास रखने की कोशिश क्यों नहीं किया तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा हमारी पुरानी सहयोगी है। जब विधानसभा चुनाव 2020 में हमारी सीटों की संख्या काफी कम हो गई थी तब भी उसने हमारा समर्थन किया था। ऐसे में हमलोगों ने तय किया कि हम उनके नेतृत्व वाली सरकार को समर्थन देंगे और सहयोग के बदले उनका सहयोग करेंगे। 

वहीं विश्वासमत के मसले पर अपनी राय रखते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि बिहार विधानसभा में एनडीए के पास प्रचंड बहुमत है, ऐसे में विश्वास मत पर हमारी जीत तय है। विजय कुमार चौधरी ने यह भी कहा कि बिहार की नई सरकार को पूर्व सीएम नीतीश कुमार का आर्शीवाद प्राप्त है। बिहार की जनता ने बार बार नीतीश कुमार पर भरोसा व्यक्त किया है, इसलिए मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि यह सरकार नीतीश कुमार के ही मार्गदर्शन पर चलेगी। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News