मजदूर की बेटी जानवी जिनका चयन बिहार की जूनियर महिला फुटबॉल टीम में हुआ है....
09 अगस्त को यमुना भगत स्टेडियम में जूनियर बालिका फुटबॉल टीम के लिए ट्रायल आयोजित किया गया था। इसमें राज्य भर में 140 बालिकाएं पहुंची थीं। ट्रायल के बाद 40 महिला खिलाड़ियों का चयन फुटबॉल कैंप के लिए किया गया। इसमें जानवी शामिल थीं।
बेगूसराय जिले के तेघड़ा प्रखंड की बरौनी एक पंचायत की रहने वाली जानवी कुमारी ने जिले का नाम रोशन किया है। यमुना भगत स्टेडियम में नियमित रुप से प्रैक्टिस करने वाली जानवी बिहार जूनियर महिला फुटबॉल टीम के लिए चयनित हुई हैं। जानवी के चयन की खबर मिलते ही उसके परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।
09 अगस्त को यमुना भगत स्टेडियम में जूनियर बालिका फुटबॉल टीम के लिए ट्रायल आयोजित किया गया था। इसमें राज्य भर में 140 बालिकाएं पहुंची थीं। ट्रायल के बाद 40 महिला खिलाड़ियों का चयन फुटबॉल कैंप के लिए किया गया। इसमें जानवी शामिल थीं।
इसके बाद बेगूसराय फुटबॉल संघ की ओर से 27 अगस्त से पांच सितंबर तक ट्रेनिंग कैंप चला। इसमें प्रदर्शन के आधार पर 20 खिलाड़ियों को बिहार टीम के लिए चयन किया गया, जिसमें जानवी जगह बनाने में सफल रहीं। पारिवारिक पृष्ठभूमि की बात करें तो जानवी चार बहनों में तीसरे नंबर पर हैं।
जानवी के पिता सुशील दास कोलकाता में मजदूरी करते हैं। परिवार की जिम्मेदारी मां संभालती हैं। वो तेघड़ा अस्पताल में प्राइवेट साफ सफाई का काम करती हैं। कठिन पारिवारिक और आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद जानवी ने अपने खेलकूद के प्रति लगन को कम नहीं होने दिया।
जानवी कहती हैं कि लगभग एक साल पहले खेलो इंडिया से प्रेरित होकर फुटबॉल खेलना शुरु किया था। इसके बाद वह लगातार प्रैक्टिस करती रहीं। उसी का नतीजा है कि अब जानवी का चयन बिहार टीम के लिए हो गया है।
बता दें कि बिहार जूनियर महिला फुटबॉल टीम प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आंध्र प्रदेश के अनंतपुर पहुंच चुकी है। टीम का पहला मुकाबला 11 सितंबर को झारखंड की टीम से होगा। जानवी के चयन से पूरा परिवार खुश है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0