नीतीश की विरासत पर कुशवाहा का दावा, जेडीयू ने किया पलटवार....

उपेंद्र कुशवाहा के इस बयान के बाद बिहार में तरह तरह की राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई। ऐसे में जिस तरह से जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष का बयान आया है, वो राजनीति में उबाल लाने वाला है। उमेश सिंह कुशवाहा ने यहां तक कह दिया है कि ऐसे महानुभावों को हमारी विनम्र सलाह है कि जेडीयू की चिंता छोड़कर पहले अपने कुनबे की चिंता करें क्योंकि आपका कुनबा तो पंचर वाहन की तरह समय समय पर अपना संतुलन खोता रहता है। 

Aug 23, 2026 - 19:50
Aug 23, 2026 - 19:52
 0  0
नीतीश की विरासत पर कुशवाहा का दावा, जेडीयू ने किया पलटवार....
सांकेतिक तस्वीर सोशल मीडिया से साभार

जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में लिखा कि चादर जितनी हो, पांव उतने ही फैलाने चाहिए लेकिन कुछ अतिमहत्वाकांक्षी लोगों की आदत होती है कि खाली बैठे बैठे ख्याली पुलाव पकाते रहते हैं और कभी न पूरे होने वाले दिवास्वप्न देखते रहते हैं। इस ट्वीट में किसी का नाम नहीं लिखा हुआ है लेकिन इसने बिहार की राजनीति का तापमान बढ़ा कर रख दिया है। 

जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के इस ट्वीट को राश्ट्रीय लोक मोरचा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के उस बयान से जोड़ कर देखा जा रहा है जिसमें उन्होंने कहा था कि बिहार की जनता चाहती है कि नीतीश कुमार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी रालोमो को संभालनी चाहिए। 

बता दें कि कुछ दिन पहले एक कार्यक्रम के दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने कहा था कि नीतीश जी के फुर्सत लेने के बाद बिहार और देश भर में लोगों का एक बड़ा वर्ग इस बात को लेकर चिंतित है कि उनकी विरासत को अब आगे कैसे बढ़ाया जाएगा। कई लोग उस विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी लेने का दावा करेंगे। हम भी उस पर दावा करते हैं कि कितना सफल होंगे, यह नहीं जानते, लेकिन बिहार में एक बड़ा वर्ग यह चाहता है कि राष्ट्रीय लोक मोरचा को यह दायित्व अपने हाथ में लेना चाहिए। दूसरे लोग भी कोशिश करेंगे और इसमें कोई बुराई भी नहीं है। 

उपेंद्र कुशवाहा के इस बयान के बाद बिहार में तरह तरह की राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई। ऐसे में जिस तरह से जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष का बयान आया है, वो राजनीति में उबाल लाने वाला है। उमेश सिंह कुशवाहा ने यहां तक कह दिया है कि ऐसे महानुभावों को हमारी विनम्र सलाह है कि जेडीयू की चिंता छोड़कर पहले अपने कुनबे की चिंता करें क्योंकि आपका कुनबा तो पंचर वाहन की तरह समय समय पर अपना संतुलन खोता रहता है। 
 
What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News