सम्राट के मंत्री ने वायरल हो रहे वीडियोज को बताया RJD की साजिश !

बिहार में लगातार आ रहे छेड़खानी के वीडियो को राज्य के योजना और विकास मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने इन घटनाओं को राजद की साजिश करार दिया है।

Sep 25, 2026 - 15:25
Sep 25, 2026 - 15:39
 0  0
सम्राट के मंत्री ने वायरल हो रहे वीडियोज को बताया RJD की साजिश !

बिहार में लगातार आ रही लड़कियों की छेड़खानी के वीडियो पर राज्य के योजना विकास मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग वीडियो वायरल करके राज्य सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर आने वाली हर चीज को तुरंत सच नहीं मानना चाहिए। पहले उसकी सच्चाई की जांच करनी चाहिए। 

बता दें कि जमुई की पीड़ित छात्रा और उसके परिवार ने सीएम सम्राट चौधरी से मुलाकात की थी। ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। तेजस्वी ने तुरंत इस मुद्दे को लपक लिया। इसे एक बड़ी गलती मानी जा रही है। इस तस्वीर को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पॉक्सो के उल्लंघन का सवाल उठाया था। मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने इसे लेकर कहा कि ये पॉक्सो एक्ट का उल्लंघन नहीं है। 

विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई दूसरा मुद्दा नहीं है, इसलिए इस तरह की बातें की जा रही है। मंदार पर्वत वाले मसले पर मंत्री ने कहा कि उन्होंने वो वीडियो देखा ही नहीं है। कुछ लोग वीडियो बनाकर बेजवह वायरल करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी वीडियो को देखकर तुरंत खबर नहीं चलानी चाहिए। पहले उसकी सच्चाई की जांच करनी चाहिए। 

मंत्री ने विपक्ष पर सरकार को बदनाम करने का भी आरोप लगाया। सरकार को बदनाम करने की कोशिश हो रही है। आरजेडी को कोई दूसरा काम है क्या ? इसके बाद मंत्री सोशल मीडिया को लेकर मीडियाकर्मियों को ही ज्ञान देते हुए नजर आएं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News