मिड डे मिल खाने के बाद 150 से ज़्यादा बच्चे हुए बीमार, बिहार के सहरसा की घटना
सहरसा जिले के एक मिडिल स्कूल में मध्याह्न भोजन खाने के बाद 150 से ज्यादा बच्चों की तबियत बिगड़ने की कहबर है। परिजनों का दावा है कि भोजन में सांप मिला था, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
Bihar News राज्य के सहरसा जिले के एक मध्य विद्यालय में गुरुवार को मध्याह्न भोजन खाने से 150 से ज्यादा बच्चों की तबियत खराब हो गई। मामला बलुआहा गांव के एक मिडिल स्कूल की है। मिली जानकारी के अनुसार 105 बच्चों का इलाज सदर अस्पताल, सहरसा में चल रहा है जबकि 50 बच्चों को महिषी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एडमिट कराया गया है।
Saharsa जिले के DM दीपेश कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि घटना की सूचना मिलते ही बीमार बच्चों को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया लेकिन कुछ बच्चों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हालांकि राहत की बात यह है कि बीमार बच्चों की स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है लेकिन एहतियात के तौर पर उन्हें अगले कुछ दिन डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा। डीएम ने कहा कि अब घबराने की कोई बात नहीं है। कुछ बच्चों को अभी हल्का बुखार है जिसका उपचार अस्पताल में हो रहा है।
घटना के बाद कुछ परिजनों और स्थानीय लोगों ने भोजन में सांप होने का दावा किया। प्रशासन की ओर से इस बात की कोई जानकारी नहीं दी गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार विद्यालय में 500 से ज्यादा बच्चे मौजूद थें। इनमें से 200 बच्चे भोजन कर चुके थें, इसके बाद खाने में सांप नज़र आया। भोजन कर चुके बच्चों ने उल्टी और पेट दर्द की शिकायत की।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये भोजन एक NGO की तरफ से उपलब्ध कराया गया था। प्रभारी प्रधानाध्यापक अनुपमा कुमारी ने कहा कि उन्होंने दो दिन पहले ही पदभार ग्रहण किया है। कुछ लोगों ने भोजन में सांप होने की शिकायत की तो तुरंत भोजन वितरण बंद कर दिया गया लेकिन 100 से 125 बच्चों को तब तक भोजन परोसा जा चुका था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0