तेजप्रताप की गिरफ्तारी को मृत्युंजय तिवारी ने ठहराया सही, जेडीयू ने भी किया समर्थन
मृत्युंजय तिवारी ने आगे कहा कि अगर किसी ने सिस्टम को तोड़ा है, कानून को तोड़ा है, अराजकता की स्थिति पैदा की है, सड़क पर आम जनता को परेशान किया है, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है, सम्मानित लेजिस्टलेटर पर हमला किया है तो कोई इसे कैसे जायज ठहरा सकता है।
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने पर विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करनी शुरु कर दी है। जेडीयू नेता राजीव रंजन प्रसाद ने इस मुद्दे पर कहा कि कानून की धाराओं का उल्लंघन होगा और जिस भी व्यक्ति के खिलाफ मामला सामने आएगा तो पुलिस को कार्रवाई करने का अधिकार है या नहीं।
उन्होंने आगे कहा कि बाद में यह देखा जाएगा कि उनका नाम आंदोलनकारियों में शामिल होता है या नहीं। सैद्धांतिक सहमति बनीं है और उसी दिन यह कार्रवाई की गई है। मौजूदा हालात में सबको कानून का सम्मान करना चाहिए।
वहीं कुछ दिन पहले तक आरजेडी के प्रवक्ता रहे और अब भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी ने तेजप्रताप यादव की गिरफ्तारी के मुद्दे पर कहा कि चाहे कोई भी व्यक्ति हो, उसे कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। अगर लीगल सिस्टम की नजर में कानून को तोड़ा है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वो कौन है ! प्रोटेस्ट करने का सही तरीका होता है।
मृत्युंजय तिवारी ने आगे कहा कि अगर किसी ने सिस्टम को तोड़ा है, कानून को तोड़ा है, अराजकता की स्थिति पैदा की है, सड़क पर आम जनता को परेशान किया है, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है, सम्मानित लेजिस्टलेटर पर हमला किया है तो कोई इसे कैसे जायज ठहरा सकता है।
वहीं पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने छात्रों की भावनाओं का सम्माना किया है। यही तो पीएम मोदी और उनकी सरकार की खासियत है। जैसा कि लोग कहते हैं कि मोदी है तो मुमकिन है। उन्होंने छात्रों की चिंताओं को समझा और उनके मुद्दों को हल किया। उनकी सभी मांगे पूरी की गई।
हालांकि तिवारी ने यह भी कहा कि छात्रों के नाम पर अपनी राजनीति को आगे बढ़ा रहे थें, अशांति फेला रहे थें और युवाओं को हिंसक विरोध प्रदर्शन के लिए उकसा और भड़का रहे थें, वो बेनकाब हो गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0