ज्ञानेश पर भड़के मुकेश सहनी ने गो,ली मारने तक की बात कह दी !

वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इतने खफा हैं कि उन्होंने गो,ली मारने तक की बात कह दी है। जानिए, क्या है पूरा मामला....

Sep 24, 2026 - 21:28
Sep 24, 2026 - 21:30
 0  0
ज्ञानेश पर भड़के मुकेश सहनी ने गो,ली मारने तक की बात कह दी !
सोशल मीडिया से साभार सांकेतिक तस्वीर

SIR के मामले को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इन दिनों चर्चा में हैं। इस पर विकासशील इंसान पार्टी ( VIP) के प्रमुख और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने एक विवादित बयान दे दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त पर प्रहार करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि हमको अगर एक खून माफ हो तो, देश का संविधान अगर इजाजत दे तो हम ज्ञानेश कुमार को गो,ली मार दें ! 

वीआईपी सुप्रीमो ने कहा कि ये देश को तबाह करने में लगे हुए हैं। देश की आज़ादी में हमारे पूर्वज शहीद हुए हैं। उनका बलिदान हुआ है। इस देश को कोई खत्म करने के लिए आ जाए तो हमलोग भी हथियार उठाने में पीछे नहीं रहेंगे क्योंकि ये देश रहेगा तभी हमलोग रहेंगे। 

मुकेश सहनी ने सवाल उठाते हुए कहा कि देश में चुनाव क्यों हो रहा है ? किसी नेता के लिए चुनाव नहीं होता है, जनता के लिए होता है। आप देश की जनता के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। लाखों करोड़ रुपए चुनाव में खर्च किए जाते हैं। जनता का पैसा पानी में जा रहा है। 

बिहार विधान सभा चुनाव का ज़िक्र करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि राज्य की जनता ने मन बना लिया था कि सरकार को बदलना है। आपने पैसे बांटे। जाति धर्म देखकर बंगाल में 27 लाख वोट काट दिए और वहां भाजपा की सरकार बनवा दी। कोई अंग्रेज के जैसा काम करेगा तो देश के नौजवान चुप नहीं बैठेंगे। हमलोग संविधान को मानने वाले लोग हैं नहीं तो खुद जाकर गो,ली मार देते। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News