मुकेश और आकाशदीप बनें DSP, सीएम सम्राट ने दिया नियुक्ति पत्र

इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ी आकाशदीप और मुकेश कुमार को बिहार सरकार ने DSP बनाया है। राजधानी पटना में हुए एक कार्यक्रम में सीएम सम्राट चौधरी ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा।

Jul 24, 2026 - 21:35
Jul 24, 2026 - 21:36
 0  0
मुकेश और आकाशदीप बनें DSP, सीएम सम्राट ने दिया नियुक्ति पत्र
सीएम सम्राट चौधरी के फेसबुक पेज से साभार

बिहार सरकार ने भारतीय क्रिकेट टीम के दो खिलाड़ियों मुकेश कुमार और आकाशदीप को बड़ा तोहफा दिया। मेडल लाओ नौकरी पाओ योजना के तहत इन दोनों क्रिकेट खिलाड़ियों को बिहार सरकार ने पुलिस उपाधीक्षक यानी DSP के पद पर नियुक्त कर दिया है। 

राजधानी पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में हुए समारोह में तेज गेंदबाज आकाशदीप और मुकेश कुमार के साथ ही एथलीट पीयूष राज को सब इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्ति दी गई। इस मौके पर सीएम सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और खेल मंत्री श्रेयसी सिंह मौजूद रहीं। 

इस आयोजन में " मेडल लाओ नौकरी पाओ " योजना के तहत कुल 19 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इसमें क्रिकेटर आकाशदीप, मुकेश कुमार, एथलीट पीयूष राज के अलावा 05 पैरा खिलाड़ी और बाकी दूसरे खेलों के खिलाड़ी शामिल रहें। इस कार्यक्रम के दौरान ही सीएम ने खेल छात्रवृत्ति चयन पत्र और सम्मान राशि भी प्रदान की। 

एशियाई अंडर 23 में गोल्ड मेडल और एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने वाले सेतु मिश्रा को 37.50 लाख रुपए की सम्मान राशि दी गई। एथलीट विभाकर कुमार को भी दो लाख रुपए की सम्मान राशि से पुरस्कृत किया गया। मालूम हो कि बिहार सरकार खिलाड़ियों की उपलब्धियों को सम्मान देने के साथ ही खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने हेतु निरंतर काम कर रही है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News