बिहार के नए बालू घाटों को लेकर सरकार का नया फैसला, बढ़ेगा राजस्व

बिहार सरकार ने नए बालू घाटों को लेकर खास फैसला किया है। सभी जिलों में संभावित स्थानों को लेकर अफसरों की टीम मुआयना करेगी और इसके आधार पर जिला सर्वेक्षण रिपोर्ट के आधार पर नए घाट शामिल किए जाएंगे। अनुमानतः घाटों की संख्या में 10 से 12 फीसदी का इजाफा हो सकता है।

Aug 13, 2026 - 15:08
 0  0

राज्य में बालू की उपलब्धता को बढ़ाने के लिए सरकार नए बालू घाटों को चिन्हित कर उनके नीलामी की प्रक्रिया में लाने की तैयारी कर रही है।

बिहार के खान एवं भूतत्व विभाग ने सभी जिलों में ऐसे संभावित स्थलों की पहचान शुरु करने का निर्देश दिया गया है, जहां पर बालू की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता तो है लेकिन अब तक उन घाटों की नीलामी नहीं हो सकी है। 

विभागीय सूत्रों की मानें तो सभी जिलों में संभावित बालू घाटों की सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद अफसरों की टीम उन स्थानों का निरीक्षण करेगी।

निरीक्षण के दौरान बालू की उपलब्धता समेत कई दूसरे बिंदुओं का आंकलन करेगी। रिपोर्ट बन जाने के बाद उन जिलों के सर्वेक्षण रिपोर्ट में जरुरत के अनुसार बदलाव किया जाएगा। 

नए बालू घाटों की नीलामी से सरकार के राजस्व में वृद्धि हाने का अनुमान है। फिलहाल विभाग ने नए घाटों को पहचानने का काम शुरु कर दिया है।

सरकार का उद्देश्य बालू की मांग के अनुरुप इसकी उपलब्धता को सुनिश्चित करना है। इससे लोगों को भी उचित कीमत पर बालू मिल सकेगा। वहीं राज्य भर में बालू घाटों की संख्या में 10 से 12 फीसदी की वृद्धि हो सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News