तेजप्रताप की पार्टी में नई नियुक्ति

फराज़ अहमद को तेजप्रताप यादव ने अपनी पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है और इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।

Aug 12, 2026 - 22:32
Aug 12, 2026 - 22:33
 0  0
तेजप्रताप की पार्टी में नई नियुक्ति
तेजप्रताप यादव के फेसबुक पेज से साभार

पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने फ़राज़ अहमद को अपनी पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया है। तेजप्रताप ने फ़राज़ अहमद को बधाई देते हुए उन्हें एक ईमानदार, कार्यव्यनिष्ठ, कर्मठ एवं समर्पित व्यक्तित्व के धनी हैं। 

तेजप्रताप यादव ने इस नियुक्ति की जानकारी देते हुए बताया कि फ़राज़ अहमद अपनी कार्यक्षमता, अनुभव और समर्पण के माध्यम से पूरे देश में अकलियत बिरादरी को पार्टी से जोड़ने और पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर अधिक मजबूत और व्यापक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। 

हालांकि तेजप्रताप यादव की पार्टी के बारे में कहा जाता है कि उनकी पार्टी में पदाधिकारी कब बनते हैं और कब उनको हटा दिया जाता है, ये कोई नहीं जानता। अभी उनकी पार्टी के महासचिव और उनके पीए रहे मोतीलाल राय की कहानी चल ही रहे है।

उन्होंने दो दिन पूर्व सोशल मीडिया पोस्ट कर आम जनता और पार्टी पदाधिकारियों को मोतीलाल से सावधान रहने की भी सलाह दी है कि उससे सावधान रहे। उन्होंने पुनः मोतीलाल पर 20 लाख रुपए, कई महत्वपूर्ण कागजात और मोबाइल फोन लेकर भागने का आरोप लगाया है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News