नया आदेश : स्कूलों और सरकारी कार्यक्रमों में वंदे मातरम् समेत 03 गीत अनिवार्य
बिहार के अब सभी स्कूलों, शैक्षणिक संस्थानों और राजकीय कार्यक्रमों में राष्ट्रगान, राष्ट्रीय गीत और बिहार राज्य गीत का गायन अनिवार्य बना दिया गया है।
बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों और सभी जिलों के डीएम को एक निर्देश जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि राज्य के तमाम शैक्षणिक संस्थानों एवं सरकारी कार्यक्रमों में अनिवार्य रूप से राष्ट्रगान, राष्ट्रीय गीत एवं बिहार राज्य गीत गाना होगा।
विभाग के सचिव मोहम्मद सोहैल द्वारा जारी आदेश के मुताबिक अब सभी सरकारी कार्यक्रमों का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत से होगा। इसके बाद राष्ट्रगान गाया जाएगा। इसके बाद ही कोई कार्यक्रम आगे की ओर संचालित होगा। कार्यक्रम के समापन में बिहार का राज्य गीत " मेरे भारत के कंठ हार, तुझ को शत शत वंदन बिहार " गाया जाएगा।
शैक्षणिक संस्थानों में किसी भी कार्य को आरंभ करने से पूर्व पहले राष्ट्रीय गीत और फिर राष्ट्रगान का गायन किया जाएगा। बिहार की सम्राट चौधरी सरकार की इस पहल का स्वागत किया जा रहा है।
सरकार का मानना है कि इस नई परम्परा को शुरू करने का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रवाद की भावना और भारतीय होने का गौरव, बिहारी होने के प्रति प्रेम और स्वाभिमान की भावना विकसित करना है। लोग बिहार के गौरव, इतिहास और धरोहर को निरंतर याद रखें, इसके लिए बिहार राज्य गीत अनिवार्य बनाया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0