दक्षिण भारत जाने के लिए बरौनी से होकर तिरुपति के लिए नई ट्रेन की शुरुआत
पूर्व मध्य रेलवे के अनुसार यह ट्रेन नंबर 17433/17434 रक्सौल तिरुपति एक्सप्रेस का परिचालन शुरु हो गया है। यह ट्रेन रक्सौल से प्रत्येक गुरुवार को और प्रत्येक सोमवार को तिरुपति से चलेगी।
दक्षिण भारत जाने के लिए अब बिहार के लोगों की रेलवे यात्रा और भी ज्यादा आसान होने जा रही है। रेलव ने रक्सौलत से तिरुपति के बीच एक नई वीकली ट्रेन की शुरुआत की है। यह ट्रेन दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, झाझा, धनबाद और रांची जैसे बड़े स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इससे हजारों यात्रियों को लाभ मिलेगा।
पूर्व मध्य रेलवे के अनुसार यह ट्रेन नंबर 17433/17434 रक्सौल तिरुपति एक्सप्रेस का परिचालन शुरु हो गया है। यह ट्रेन रक्सौल से प्रत्येक गुरुवार को और प्रत्येक सोमवार को तिरुपति से चलेगी।
यह नई एक्सप्रेस ट्रेन उत्तर बिहार के यात्रियों को दक्षिण भारत की यात्रा के लिए रेलवे की सौगात की तरह है। यह ट्रेन दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, झाझा, धनबाद, रांची, राउरकेला, बिलासपुर, रायपुर, गोंदिया और सिकंदराबाद के रास्ते चलेगी।
इस ट्रेन में कुल 24 कोच लगाए गए हैं। इसमें सेकंड एसी के 3, थर्ड एसी के 5, स्लीपर श्रेणी के 10, जनरल कोच 04 और एसएएलआरडी के 02 कोच लगाए गए हैं ताकी हर वर्ग के यात्रियों को इसका लाभ मिल सके।
तिरुपति रक्सौल एक्सप्रेस ट्रेन हर सोमवार को सुबह 8ः15 बजे तिरुपति से शुरु होगी। यह बुधवार को 3ः45 बजे धनबाद होते हुए शाम 5 बजेरक्सौल पहुंचेगी। जबकि रक्सौल से यह ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को सुबह 3ः15 बजे शुरु होगी और शनिवार की सुबह 9ः30 बजे तिरुपति पहुंचेगी।
वहीं लोगों का मानना है कि इस ट्रेन की शुरुआत होने से बिहार के धार्मिक व्यक्तियों, पढ़ाई करने वाले छात्रों और जॉब करने वाले लोगों के साथ ही कारोबारियों को भी काफी लाभ होगा। विशेष रुप से तिरुपति बालाजी का दर्शन करने वाले भक्तों के लिए यह यात्रा बेहद सुगम, सरल और सुविधाजनक हो जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0